लाइव न्यूज़ :

भारतीय कुश्ती महासंघ की कमान संभालने के आईओए के फैसले पर बजरंग पुनिया ने कहा- 'यह न्याय के लिए हमारी लड़ाई में पहला कदम है'

By रुस्तम राणा | Updated: May 14, 2023 18:38 IST

भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगट सहित देश के शीर्ष पहलवान पिछले 22 दिनों से जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविरोध प्रदर्शन कर रहे रेसलर्स महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैंबजरंग पुनिया ने कहा, यह (मौजूदा डब्ल्यूएफआई का विघटन) न्याय के लिए हमारी लड़ाई का पहला कदम हैभारतीय पहलवान ने कहा, हमारी लड़ाई सही दिशा में शुरू हुई है, यह हमारी जीत है

नई दिल्ली: प्रदर्शनकारी पहलवानों ने रविवार को भारतीय कुश्ती महासंघ की सभी गतिविधियों की जिम्मेदारी लेने के भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के फैसले को डब्ल्यूएफआई के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ अपनी लड़ाई का पहला कदम बताया। बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगट सहित देश के शीर्ष पहलवान पिछले 22 दिनों से जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

भारतीय ओलंपिक संघ ने 12 मई को अपने पत्र के माध्यम से, डब्ल्यूएफआई के महासचिव को अपने तदर्थ पैनल को वित्तीय साधनों सहित आधिकारिक दस्तावेज सौंपने के लिए कहा, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि महासंघ के संचालन में निवर्तमान पदाधिकारियों की कोई भूमिका नहीं होगी। वहीं भारतीय कुश्ती महासंघ ने कहा कि उसे आईओए के आदेश का पालन करने में कोई समस्या नहीं है क्योंकि वे पहले से ही अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहे हैं।

बजरंग पुनिया ने कहा, "यह (मौजूदा डब्ल्यूएफआई का विघटन) न्याय के लिए हमारी लड़ाई का पहला कदम है। हमारी लड़ाई सही दिशा में शुरू हुई है, यह हमारी जीत है... और हम तब तक जारी रहेंगे या तब तक लड़ेंगे जब तक हमें न्याय नहीं मिल जाता।" वहीं विनेश फोगट ने अफसोस जताया कि सत्तारूढ़ दल के एक भी सांसद ने महिलाओं के सम्मान के लिए हमारी लड़ाई में समर्थन देने के लिए पहलवानों से मुलाकात नहीं की।

उन्होंने कहा कि सोमवार से पहलवान सत्ता पक्ष की सभी महिला सांसदों को हाथ से या ई-मेल के जरिए पत्र देंगे कि वे आएं और उनका समर्थन करें। उन्होंने कहा, "जब वे देश में महिलाओं की सुरक्षा की बात करते हैं तो हम भी उनकी बेटियां हैं और उन्हें सामने आकर हमारा समर्थन करना चाहिए।

आईओए की तीन सदस्यीय तदर्थ समिति ने स्पष्ट कर दिया है कि डब्ल्यूएफआई के नए पदाधिकारियों के चुनाव की प्रक्रिया 45 दिन की समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएगी और निर्वाचित निकाय को प्रभार वापस सौंप दिया जाएगा।

टॅग्स :Wrestling Federation of Indiaबजरंग पूनियासाक्षी मलिकविनेश फोगाटVinesh Phogat
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

अन्य खेलखेल मंत्रालय ने WFI से बैन हटाया, संजय सिंह की मिली कमान

भारतYear Ender 2024: भारतीय कुश्ती के लिए निराशाजनक रहा बीता साल, ओलंपिक में टूटा विनेश फोगाट का सपना

भारतChirag Chikkara U-23 Wrestling World C’ships 2024: रीतिका हुडा और अमन सहरावत के बाद चिराग चिक्कारा, तीसरे भारतीय पहलवान?, भारत की झोली में 9 पदक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!