लाइव न्यूज़ :

फिना ने तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले रूस के दो तैराकों को निलंबित किया

By भाषा | Updated: July 15, 2021 10:54 IST

Open in App

लुसाने (स्विट्जरलैंड), 15 जुलाई (एपी) तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले रूस के दो तैराकों को खेल की वैश्विक संचालन संस्था फिना ने डोपिंग रोधी नियमों का उल्लंघन करने के लिए अस्थाई रूप से निलंबित किया है।

फिना के अनुसार विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) द्वारा दिए गए साक्ष्यों के आधार पर एलेक्सांद्र कुदाशेव और वेरोनिका पोपोवा आंद्रुसेंको को बुधवार को निलंबित किया गया।

फिना बताया कि ये साक्ष्य मास्को की पूर्व डोपिंग रोधी प्रयोगशाला से एकत्रित किए गए पदार्थों की जांच में मिले हैं।

कुदाशेव और वेरोनिका को तोक्यो खेलों में स्वतंत्र खिलाड़ी के रूप में हिस्सा लेना था क्योंकि मौजूदा डोपिंग मसलों के कारण रूस के महासंघ पर तोक्यो खेलों में देश के रूप में हिस्सा लेने पर प्रतिबंध लगा है।

वेरोनिका ने 2012 और 2016 ओलंपिक में रूस के लिए कई स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। तीस साल की इस तैराक ने 2019 में अंतरराष्ट्रीय तैराकी लीग में भी प्रतिस्पर्धा पेश की।

कुदाशेव को पहली बार ओलंपिक में हिस्सा लेना था। यह 25 वर्षीय तैराक 2019 विश्व विश्वविद्यालय खेलों का स्वर्ण पदक विजेता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!