लाइव न्यूज़ :

FIH Women’s Hockey Olympic Qualifiers: खिताब के प्रबल दावेदार जर्मनी ने चिली को 3-0 से कूटा, अभियान की शानदार शुरुआत से पहले नंबर पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 13, 2024 15:17 IST

FIH Women’s Hockey Olympic Qualifiers: विश्व में पांचवें नंबर की टीम जर्मनी ने पूल बी के शुरुआती मैच में सेलिन ओरुज़ (7वें मिनट), जेटे फ्लेस्कट्ज़ (10वें) और लिसा नोल्टे (38वें) के गोल की मदद से दुनिया की 14वें नंबर की टीम चिली पर आसान जीत दर्ज की।  

Open in App
ठळक मुद्देआक्रामक शुरुआत की और मैच में अधिकतर समय अपना दबदबा बनाए रखा।चिली की टीम टुकड़ों में ही अच्छा प्रदर्शन कर पाई। पेनल्टी कार्नर हासिल किया लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाया।

FIH Women’s Hockey Olympic Qualifiers: खिताब के प्रबल दावेदार जर्मनी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को यहां अपने से कम रैंकिंग के चिली को 3-0 से हराकर एफआईएच महिला ओलंपिक हॉकी क्वालीफायर में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

विश्व में पांचवें नंबर की टीम जर्मनी ने पूल बी के शुरुआती मैच में सेलिन ओरुज़ (7वें मिनट), जेटे फ्लेस्कट्ज़ (10वें) और लिसा नोल्टे (38वें) के गोल की मदद से दुनिया की 14वें नंबर की टीम चिली पर आसान जीत दर्ज की। जर्मनी ने उम्मीद के अनुरूप आक्रामक शुरुआत की और मैच में अधिकतर समय अपना दबदबा बनाए रखा।

चिली की टीम टुकड़ों में ही अच्छा प्रदर्शन कर पाई। जर्मनी ने दूसरे मिनट में ही पेनल्टी कार्नर हासिल किया लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाया। ओरुज़ ने हालांकि जल्द ही दूसरे पेनल्टी कार्नर को गोल में बदल दिया। इसके तीन मिनट बाद फ्लेस्कट्ज़ ने मैदानी गोल दागा। इसके बाद चिली ने भी दो पेनल्टी कार्नर हासिल किये लेकिन वह उनका फायदा नहीं उठा पाया। नोल्टे ने 38वें मिनट में मैदानी गोल करके जर्मनी की जीत सुनिश्चित की।

टॅग्स :हॉकी इंडियाओलंपिकजर्मनी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

कारोबारऔद्योगिक एआई की नई राह दिखा रहा जर्मनी

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम