लाइव न्यूज़ :

एफआईएच ने कोविड-19 के कारण प्रो लीग के मैच स्थगित किये

By भाषा | Updated: November 5, 2020 16:09 IST

Open in App

लुसाने, पांच नवंबर अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने गुरूवार को कोविड-19 संबंधित यात्रा पाबंदियों के कारण एफआईएच प्रो लीग के आगामी दो मैच स्थगित कर दिये।

ब्रिटेन और जर्मनी (पुरूष) को अगले हफ्ते एक दूसरे से भिड़ना था जबकि चीन और बेल्जियम का अगले साल जनवरी में महिला प्रतिस्पर्धा में आमना सामना होना था।

विश्व संस्था ने एक बयान में कहा, ‘‘जर्मनी, बेल्जियम और चीन में कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण लगी यात्रा संबंधित पाबंदियों को देखते हुए एफआईएच ने यात्रा करने वाली टीमों के अनुरोध पर इन एफआईएच हॉकी प्रो लीग मैचों को स्थगित करने का फैसला किया। ’’

एफआईएच ने आगे कहा कि वह वैश्विक स्वास्थ्य संकट पर करीब से नजर रखेगा और संबंधित टीमों के अधिकारियों से सलाह के बाद इन मैचों की नयी तारीखों की घोषणा करेगा।

एफआईएच के मुख्य कार्यकारी अधिकारी थिएरी वेल ने कहा, ‘‘इस तरह के फैसले करना हमेशा ही बुरा होता है लेकिन हम परिस्थितियों को भली भांति समझते है और यह इस समय सबसे उचित फैसला है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि वैश्विक स्वास्थ्य स्थिति जल्द ही सुधर जाये। हम अगले साल फिर अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैचों का लुत्फ उठाने की उम्मीद लगाये हैं। ’’

एफआईएच हॉकी प्रो लीग (पुरूष और महिलाओं के वर्ग में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय टीमों की सालाना वैश्विक लीग) का दूसरा सत्र इस साल जनवरी में शुरू हुआ और महामारी के कारण मई 2021 तक बढ़ चुका है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!