लाइव न्यूज़ :

FIH Junior World Cup semifinal: जर्मन दीवार तोड़ने में नाकाम, जूनियर पुरुष विश्व कप हॉकी सेमीफाइनल में भारतीय टीम की हार, स्वर्ण पदक जीतने का सपना टूटा!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 14, 2023 18:49 IST

FIH Junior World Cup semifinal: जर्मनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 4-1 से हराकर नौवीं बार फाइनल में जगह बनाई। 

Open in App
ठळक मुद्देजूनियर पुरुष विश्व कप हॉकी सेमीफाइनल में गुरुवार को भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। जर्मनी दीवार को तोड़ने में टीम इंडिया नाकाम रही। आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय टीम को 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। 

FIH Junior World Cup semifinal: जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप खिताब के लिए भारत का इंतजार जारी है। जर्मनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 4-1 से हराकर नौवीं बार फाइनल में जगह बनाई। जूनियर पुरुष विश्व कप हॉकी सेमीफाइनल में गुरुवार को भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। 

पिछले मैच में नीदरलैंड पर शानदार जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम उस लय को सेमीफाइनल में कायम नहीं रख सकी और जर्मनी ने कमोबेश एकतरफा मुकाबले में उसे 4 . 1 से हराकर तीसरी बार जूनियर पुरूष हॉकी विश्व कप जीतने का सपना तोड़ दिया। क्वार्टर फाइनल में दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करने वाली भारतीय टीम के पास जर्मनी के मजबूत डिफेंस और चुस्त आक्रमण का जवाब नहीं था।

जर्मनी ने चारों क्वार्टर में एक एक गोल किया जबकि भारत के लिये एकमात्र गोल चिरमाको सुदीप ने 11वें मिनट में दागा। जर्मनी के लिये हेसबाक बेन ने आठवें मिनट में मैदानी गोल और 30वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया जबकि ग्लेंडर पॉल ने 41वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया। स्पर्लिंग फ्लोरियन ने आखिरी सीटी बजने से दो मिनट पहले मैदानी गोल करके 4 . 1 से जीत पर मुहर लगाई।

जर्मनी दीवार को तोड़ने में टीम इंडिया नाकाम रही। आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय टीम को 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। स्वर्ण पदक जीतने का सपना टूट गया। विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज भारत ने चौथी रैंकिंग वाली नीदरलैंड टीम को क्वार्टर फाइनल में 4-3 से हराया था।

अब भारत को कांस्य पदक के लिये फ्रांस या स्पेन से खेलना होगा । भारत ने 2001 में होबर्ट और 2016 में लखनऊ में जूनियर पुरूष हॉकी विश्व कप जीता था। इसके अलावा वह 1997 में इंग्लैंड के मिल्टन कीज में उपविजेता रहा था। पिछली बार दो साल पहले भुवनेश्वर में उसे चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा था।

इस साल भारत का सामना जर्मनी से पांच बार हुआ है और पांचों बार उसे पराजय का सामना करना पड़ा। पिछली बार जोहोर कप सेमीफाइनल में जर्मनी ने उसे 6 . 3 से हराया था। भुवनेश्वर में जूनियर विश्व कप 2021 में भी जर्मनी ने सेमीफाइनल में भारत को 4 . 2 से शिकस्त दी थी।

टॅग्स :हॉकी इंडियाहॉकी वर्ल्ड कपजर्मनी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

कारोबारऔद्योगिक एआई की नई राह दिखा रहा जर्मनी

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम