लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup Qatar 2022: प्री क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड के सामने सेनेगल, 3-0 से हारकर वेल्स बाहर, कप्तान बेल चोट के कारण नहीं खेले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 30, 2022 14:15 IST

FIFA World Cup Qatar 2022: इंग्लैंड के कोच गेरेथ साउथगेट ने ग्रुप बी में टीम के अंतिम मैच में दोनों खिलाड़ियों को शुरुआती लाइनअप में रखने का फैसला किया। 

Open in App
ठळक मुद्देइंग्लैंड ने वेल्स पर 3-0 की जीत से फीफा विश्व कप के राउंड 16 में प्रवेश किया।दोनों ने भी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए मिलकर तीन गोल दागे।इंग्लैंड की टीम अब राउंड 16 में सेनेगल से भिड़ेगी।

FIFA World Cup Qatar 2022: मार्क रशफोर्ड के दो और फिल फोडेन के एक गोल की मदद से इंग्लैंड ने वेल्स पर 3-0 की जीत से फीफा विश्व कप के राउंड 16 में प्रवेश किया। इंग्लैंड के कोच गेरेथ साउथगेट ने ग्रुप बी में टीम के अंतिम मैच में दोनों खिलाड़ियों को शुरुआती लाइनअप में रखने का फैसला किया।

इन दोनों ने भी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए मिलकर तीन गोल दागे। इंग्लैंड की टीम अब राउंड 16 में सेनेगल से भिड़ेगी। वेल्स की टीम ग्रुप में अंतिम स्थान पर रहकर विश्व कप से बाहर हो गयी। अमेरिका से ड्रा के बाद टीम में बदलाव करने की बातें हो रही थीं।

इसलिये कोच ने नये लुक वाले आक्रमण में रशफोर्ड और फोडेन को शामिल किया और यह रणनीति टीम के लिये कारगर साबित हुई। रशफोर्ड ने 50वें और 68वें मिनट में जबकि फोडेन ने 51वें मिनट में गोल किया। वेल्स के कप्तान गेरेथ बेल को चोट के कारण हाफटाइम में मैच से बाहर होना पड़ा।

कैमरून के गोलकीपर आंद्रे ओनाना अनुशासनात्मक कारणों से विश्व कप से बाहर

कैमरून के गोलकीपर आंद्रे ओनाना को कोच रिगोबर्ट सोंग के साथ हुए मतभेद के बाद अनुशासनात्मक कारणों से फीफा विश्व कप से स्वदेश भेज दिया गया। कैमरून फुटबॉल महासंघ ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि इंटर मिलान के गोलकीपर को टीम से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया और यह निलंबन कतर में पूरे टूर्नामेंट के दौरान जारी रहेगा।

महासंघ ने कहा कि उसने ओनाना की मिलान के लिये उड़ान का इंतजाम कर दिया है। ओनाना को मंगलवार को दोहा में हवाईअड्डे पर देखा गया। ओनाना ने भी एक बयान जारी कर कोच सोंग के साथ टीम की रणनीति को लेकर अपने मतभेद का जिक्र किया जिसके कारण उन्हें सोमवार को सर्बिया के साथ 3-3 ड्रा रहे मैच में नहीं खिलाया गया था। ओनाना ने कहा कि उन्होंने विश्व कप में बने रहने के लिये इस मामले को सुलझाने की कोशिश की थी लेकिन दूसरे पक्ष ने इसकी इच्छा नहीं दिखायी।

टॅग्स :फीफा विश्व कपफीफाइंग्लैंडQatar
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतरः फारस की खाड़ी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 6 लोगों की मौत, एक व्यक्ति अब भी लापता, वीडियो

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

विश्वईरान ने कतर में दुनिया के सबसे बड़े LNG प्लांट को बनाया निशाना, कई मिसाइलें दागी; ट्रंप ने किया रिएक्ट

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

क्रिकेटU19 World Cup 2026, Final: भारत ने छठवीं बार जीता U19 वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!