लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup: फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में अंग्रेजों का तोड़ा दिल, मोरक्को ने भी पुर्तगाल को हराकर रचा इतिहास

By विनीत कुमार | Updated: December 11, 2022 07:42 IST

फीफा वर्ल्ड कप-2022 के क्वार्टर फाइनल में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। एक मैच में जहां मोरक्को ने पुर्तगाल को मात दी। वहीं, दूसरी ओर मौजूदा चैम्पियन फ्रांस ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया।

Open in App
ठळक मुद्देमोरक्को फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाला पहला अफ्रीकी देश बना।मोरक्को ने क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल को 1-0 से हराया, यूसुफ एन नेसरी ने दागा गोल।फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में शनिवार को इंग्लैंड को 2-1 से हराया, ओलिवर गिरौड ने दागा निर्णायक गोल।

दोहा: कतर में जारी फीफा वर्ल्ड कप अपने अंतिम दौर में पहुंच रहा है। शनिवार रात के दो मैचों के नतीजे के साथ ही टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीमों के नाम तय हो गए हैं। कल रात खेले गए एक मुकाबले में जहां मोरक्को ने क्रिस्टियान रोनाल्ड जैसे स्टार प्लेयर से सजी पुर्तगाल की टीम को 1-0 से हराया वहीं, दूसरे मैच में फ्रांस ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर घर भेज दिया।

मोरक्को: सेमीफाइनल में पहुंचने वाला पहला अफ्रीकी और अरब देश

मोरक्को फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाला पहला अफ्रीकी और अरब देश बन गया है।  यूसुफ एन नेसरी के हेडर से दागे गोल की बदौलत  मोरक्को ने शनिवार को क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल को हराया।

मोरक्को की टीम को दूसरे हाफ के इंजरी टाइम के अंतिम लगभग छह मिनट 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा लेकिन दुनिया की नौवें नंबर की पुर्तगाल की टीम इसका फायदा नहीं उठा पाई। दुनिया की 22वें नंबर की टीम मोरक्को के लिए अल थुमामा स्टेडियम में यूसुफ एन नेसरी ने विजयी गोल 42वें मिनट में दागा। मोरक्को का विश्व कप नॉकआउट में यह पहला गोल था। 

मोरक्को फुटबॉल के महासमर सेमीफाइनल में जगह बनाने वाला पहला अफ्रीकी देश है। इससे पहले कैमरून ने 1990, सेनेगल ने 2002 और घाना ने 2010 में अंतिम आठ में बनाई लेकिन तीनों में से कोई भी टीम सेमीफाइनल तक नहीं पहुंची थी। 

फ्रांस ने इंग्लैंड का दिल तोड़ा

फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में शनिवार को इंग्लैंड को 2-1 से हराया। फ्रांस की जीत के हीरो ओलिवर गिरौड रहे जिन्होंने एक शानदार हेडर के जरिए गोल दागा जो निर्णायक साबित हुआ। फ्रांस की ओर से पहला गोल ऑरेलियन टचौमेनी ने दागा था। इंग्लैंड के लिए एकमात्रा गोल कप्तान हैरी केन के नाम रहा, जबकि वह एक पेनल्टी चूक भी गए।

फ्रांस अब 2002 में ब्राजील के बाद लगातार फाइनलिस्ट बनने से एक कदम दूर है। वहीं, 1962 में ब्राजील और 1938 में इटली के बाद ट्रॉफी बरकरार रखने वाली तीसरी टीम बनने से दो जीत दूर है। 2018 का वर्ल्ड कप फाइनल फ्रांस ने क्रोएशिया को 4-2 से हराकर जीता था।

टॅग्स :फीफा विश्व कपफ़्रांसPortugalक्रिस्टियानो रोनाल्डो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!