लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup 2022: कतर की शहर लुसेल में लगी भयंकर आग, अर्जेंटीना और मेक्सिको के बीच होने वाली है यहां मैच

By आजाद खान | Updated: November 26, 2022 21:06 IST

बताया जा रहा है कि जहां यह घटना घटी है, वहां से स्टेडियम से 3.5 किमी की दूरी पर है। ऐसे में ये वहीं स्टेडियम जहां पर आज अर्जेंटीना और मैक्सिको के बीच मुकाबला होने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देखबरों के अनुसार, कतर की शहर लुसेल में भयंकर आग लग गई है। यह आग जहां लगी है वहां पर आज शाम अर्जेंटीना और मैक्सिको के बीच मुकाबला होने वाला है। जानकारी के मुताबिक, दमकल विभाग द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है।

FIFA World Cup 2022: कतर के अधिकारियों ने कहा कि शनिवार को नवनिर्मित शहर की एक निर्माणाधीन इमारत में आग लग गई जहां आज शाम को विश्व कप का मैच खेला जाना है लेकिन इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। कतर के गृह मंत्रालय ने कहा कि आग स्थानीय समयानुसार दोपहर बाद उस जगह लगी जो लुसैल शहर का हिस्सा है। 

आपको बता दें कि लुसैल विश्व कप के कई मैचों की मेजबानी कर रहा है जिसमें अर्जेंटीना और मेक्सिको के बीच शनिवार को होने वाला मुकाबला भी शामिल है। आग लुसैल स्टेडियम से करीब साढ़े तीन किलोमीटर दूर लगी थी। इससे आसमान में काला धुंआ छा गया। यह धुंआ मध्य दोहा स्थित बाजार से भी साफ दिख रहा था। 

वीडियो में क्या दिखा

सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में यह देखा गया है कि नवनिर्मित शहर की एक निर्माणाधीन इमारत से घना-काला धुंआं निकल रहा है। घटना के कई वीडियो में यह देखा गया है कि आग का धुंआं काफी ऊचाई तक जा रहा है। 

वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि लुसेल के केताफैन आइलैंड के पास बने फैन विलेज के एक आधी-अधूरी बिल्डिंग में यह आग लगी है। अंग्रेजी वेबसाईड द सन की अगर माने तो दमकल विभाग घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। 

किसी के हताहत होने की नहीं है खबर

बताया जा रहा है कि आग जहां लगी है वहां से स्टेडियम 3.5 किमी दूर है। ऐसे में जानकारी के अनुसार, इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है। वहीं इस शहर की अगर बात की जाए तो यह शहर एक प्रसिद्ध कमर्शियलऔर व्यावसायिक जिला है। इस शहर में ज्यादा भीड़-भाड़ और शोर-शराबे देखने को नहीं मिलेंगे क्योंकि यह शहर काफी शांत रहता है और यहां अभी ज्यादा अबादी भी नहीं है। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :फीफा विश्व कपQatarवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!