लाइव न्यूज़ :

हंगरी और अल्बानिया के प्रशंसकों के व्यवहार का विश्लेषण कर रहा है फीफा

By भाषा | Updated: October 13, 2021 15:55 IST

Open in App

ज्यूरिख, 13 अक्टूबर (एपी) विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने विश्व कप क्वालीफाईंग के दो अलग अलग मैचों में हंगरी और अल्बानिया के दर्शकों के व्यवहार की निंदा की और कहा कि वह उचित कार्रवाई करने के लिये इन घटनाओं का विश्लेषण कर रहा है।

लंदन में वेम्बले स्टेडियम में हंगरी के समर्थक मैच शुरू हाने पर पुलिस से भिड़ गये थे। पुलिस उस दर्शक को स्टेडियम से बाहर करने का प्रयास कर रही थी जिसने एक कर्मचारी के लिये नस्ली टिप्पणी की थी। हंगरी ने इंग्लैंड के खिलाफ यह मैच 1-1 से ड्रा खेला।

पोलैंड और अल्बानिया के बीच तिराना में खेला गया मैच दर्शकों के हुड़दंग के कारण 20 मिनट तक रुका रहा। कारोल स्विडेरस्की ने 77वें मिनट में पोलैंड की तरफ से गोल किया जिसके बाद उन पर अल्बानिया के दर्शकों ने बोतल फेंकी। पोलैंड के खिलाड़ी मैदान छोड़कर चले गये लेकिन उन्होंने वापसी की और 1-0 से मैच जीता।

फीफा ने बयान में कहा, ‘‘फीफा उपयुक्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कल रात खेले गये फीफा विश्व कप क्वालीफायर मैचों की रिपोर्ट का विश्लेषण कर रहा है।"

इसमें कहा गया है, ‘‘फीफा इंग्लैंड बनाम हंगरी तथा अल्बानिया बनाम पोलैंड मैचों में घटी घटनाओं की कड़ी निंदा करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Died: अलविदा 'आशा' जी, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!