लाइव न्यूज़ :

फीफा ने भारत में अंडर-17 महिला विश्व कप को रद्द किया, 2022 में मेजबानी का अधिकार दिया

By भाषा | Updated: November 17, 2020 22:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर फीफा (वैश्विक फुटबॉल का संचालन करने वाली संस्था) ने कोविड-19 महामारी के चलते भारत में खेले जाने वाले अंडर-17 महिला विश्व कप को रद्द कर दिया और उसे 2022 की मेजबानी का अधिकार सौंप दिया।

कोरोना वायरस के कारण इस टूर्नामेंट को 2021 के लिए स्थगित किया गया था।

यह फैसला फीफा परिषद के उस ब्यूरो द्वारा लिया गया जिसने मौजूदा कोविड-19 महामारी के वैश्विक फुटबॉल पर पड़ रहे असर का आकलन किया।

फीफा से जारी बयान में कहा गया, ‘‘ इन टूर्नामेंटों (अंडर-17 महिला और अंडर-20 महिला विश्व कप) को आगे के लिए स्थगित करने में असमर्थता के के कारण कोविड-19 के लिये गठित फीफा परिसंघ कार्य समूह की सिफारिशों पर दोनों आयु वर्ग के 2020 चरण को रद्द करने के साथ ही उन्हें अगले आयोजन का अधिकार दिया गया है।’’

फीफा-परिसंघ कोविड-19 कार्य समूह ने सभी हितधारकों से सलाह लेने के बाद अंडर-17 महिला विश्व कप के साथ ही अंडर-20 महिला विश्व कप 2020 को भी रद्द कर दिया । दोनों विश्व कप का अगला आयोजन 2022 में होगा जिसकी मेजबानी मौजूदा मेजबान देशों के पास रहेगी।

बयान में कहा गया, ‘‘ टूर्नामेंट के 2022 संस्करणों के बारे में फीफा और संबंधित मेजबान सदस्य संघों के बीच आगे के परामर्श के बाद ब्यूरो ने कोस्टा रिका को फीफा अंडर -20 महिला विश्व कप 2022 और भारत को फीफा महिला अंडर-17 विश्व कप 2022 की मेजबानी सौपी है।

इससे पहले भारत में इस विश्व कप का आयोजन इस साल नवंबर में होना था लेकिन कोविड-19 के कारण उसे अगले साल (2021) फरवरी- मार्च के लिए स्थगित कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!