लाइव न्यूज़ :

फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट : हरिका ने स्टेफानोवा को हराया

By भाषा | Updated: October 30, 2021 12:13 IST

Open in App

रीगा (लाटविया), 30 अक्टूबर भारत की द्रोणवल्ली हरिका ने पूर्व विश्व चैम्पियन बुल्गारिया की अंतोनेता स्टेफानोवा को फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट के तीसरे दौर में हराकर संयुक्त बढत बना ली ।

तीन दौर के बाद नौ खिलाड़ी 2 . 5 अंक लेकर शीर्ष पर हैं ।

हरिका ने 68 चालों के बाद जीत दर्ज की । भारत की पद्मिनी राउत ने आर वैशाली को हराया जबकि वंतिका अग्रवाल ने दिव्या देशमुख को मात दी ।

राउत और अग्रवाल इस जीत के बाद तीन दौर में दो अंक हासिल कर चुके हैं । हरिका का सामना चौथे दौर में चीन की झू जिनेर से होगा ।वहीं राउत रूस की एलिना काश्लिनस्काया से और अग्रवाल आर्मेनिया की अन्ना एम सर्जिस्यान से खेलेगीं

पुरूष वर्ग में ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्णा ने खराब शुरूआत के बाद वापसी करते हुए चअली के इवान मोरोविच फर्नांडिज को हराया ।

सत्रह वर्ष के निहाल सरीन ने आस्ट्रेलिया के तैमूर कायबोकारोव को मात दी । अब उनका सामना रूस के पावेल पोंक्रातोव से होगा जबकि हरिकृष्णा आर्मेनिया के सर्जेइ मोवसेसियान से खेलेंगे ।

भारत के डी गुकेश, के शशिकिरण, आर प्रज्ञानानंदा, अर्जुन एरिगेसी और रौनक साधवानी ने ड्रा खेले ।

ईरान के अलीरजा फिरोजा पूरे अंक लेकर शीर्ष पर हैं ।सरीन समेत छह खिलाड़ी उनसे आधा अंक पीछे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

क्राइम अलर्टचाचा ने किया रेप, 16 वर्षीय भतीजी ने खाया जहर, सरकारी अस्पताल में मौत

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!