लाइव न्यूज़ :

खेल संहिता का पालन नहीं करने वाले महासंघों को नहीं मिल सकती मान्यता : अदालत

By भाषा | Updated: January 8, 2021 17:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जनवरी दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को यह साबित करने का आखिरी मौका दिया है कि जिन 41 राष्ट्रीय खेल महासंघों को मान्यता दी गई है, उन्होंने खेल संहिता का पालन किया है ।

अदालत ने यह भी कहा कि खेल संहिता कानून है और इसका पालन नहीं करने वाले महासंघों को मान्यता नहीं दी जा सकती ।

अदालत ने कहा कि सरकार अगर उसके निर्देशों पर अमल नहीं करती है तो खेल सचिव को सुनवाई के दौरान उपस्थित रहना होगा ।

न्यायमूर्ति विपिन सांघी और नजमी वजीरी की पीठ ने कहा ,‘‘ हम वादी (केंद्र) को छह नवंबर 2020 के आदेश पर अमल करने का आखिरी मौका दे रहे हैं ।ऐसा नहीं करने की दशा में सचिव (खेल), युवा कार्य और खेल मंत्रालय को अगली सुनवाई पर मौजूद रहना होगा । इस मामले में हलफनामा दस दिन के भीतर दाखिल करना होगा ।’’

अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 22 जनवरी को मुकर्रर की है ।

विशेष पीठ 41 महासंघों को मिली मान्यता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई कर रही थी । सुनवाई के दौरान सीनियर एडवोकेट सचिन दत्ता और केंद्र सरकार के वकील अनिल सोनी ने जवाब जमा करने के लिये कुछ और समय मांगा है ।

याचिका दायर करने वाले वकील और खेल कार्यकर्ता राहुल मेहरा ने इसका विरोध करते हुए कहा कि पहले ही काफी समय दिया जा चुका है और पहले हलफनामा दाखिल करने वाले अधिकारी अपना पल्ला झाड़ चुके हैं ।

पीठ ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा ,‘‘ जो खेल आप खेल रहे हो, उसे बदलना होगा । आप सॉफ्टबॉल खेल रहे हो लेकिन अब हार्डबॉल खेलनी होगी । खेल संहिता का पालन क्यो नहीं हो रहा है ।’’

पीठ ने कहा ,‘‘ आप (केंद्र) उन्हें मान्यता नहीं देंगे जो इसका पालन नहीं कर रहे हैं । अगर आप इसे अपने अधीन लेना चाहते हैं तो ऐसा कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!