लाइव न्यूज़ :

लय में लौटे केरल ब्लास्टर्स के सामने एफसी गोवा की मुश्किल चुनौती

By भाषा | Updated: January 22, 2021 18:41 IST

Open in App

बम्बोलिम, 22 जनवरी पिछले तीन मैचों में दो जीत दर्ज कर लय में लौटी केरल ब्लास्टर्स की टीम शनिवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) जब एफसी गोवा का सामना करने उतरेगी तो उसके सामने लय को बनाये रखने की चुनौती होगी।

शुरूआती नौ मैचों में छह अंक हासिल करने वाली केरल की टीम ने पिछले तीन मैचों में दो जीत और एक ड्रा से सात अंक हासिल किये है। कोच किबू विकुना की यह टीम गोवा के खिलाफ भी तीन अंक हासिल करना चाहेगी।

विकुना ने कहा, ‘‘ हम हर मैच में आखिरी तक प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। पिछले तीन मैचों में हमने अच्छी प्रतिस्पर्धा की। हमने अच्छा खेला और हमें अंक मिले।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह सच है कि कल एक अलग टीम से मुकाबला है। वह एक अच्छी टीम है, जो बेहतर फुटबॉल खेलती है। मुझे उम्मीद है कि कल के मैच में हम और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।’’

केरल की टीम तालिका में नौवें स्थान पर है जबकि एफसी गोवा पिछले कुछ मैच में शानदार प्रदर्शन से तीसरे स्थान पर है।

टीम के कोच जुआन फेर्रांडो ने कहा, ‘‘हम एक टीम की तरह खेलते है और आखिरी मिनट तक संघर्ष करते है। केरल के खिलाफ मुकाबला काफी चुनौतीपूर्ण होगा। वे अच्छा फुटबॉल खेलने की कोशिश कर रहे है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!