लाइव न्यूज़ :

छेत्री की अगुआई वाली बेंगलुरू के खिलाफ अभियान शुरू करेगी एफसी गोवा

By भाषा | Updated: November 21, 2020 16:33 IST

Open in App

मडगांव, 21 नवंबर नये मुख्य कोच और नये विदेशी खिलाड़ियों की मौजूदगी से मजबूत हुई एफसी गोवा की टीम रविवार को यहां बेंगलुरू एफसी के खिलाफ अपना इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) अभियान शुरू करेगी।

नये लुक वाली एफसी गोवा इस बार पिछले प्रदर्शन से बेहतर करना चाहेगी जिसने एक भी बार आईएसएल ट्राफी अपने नाम नहीं की है जबकि वह 2018 और 2015 में उप विजेता रही थी।

लेकिन इस बार कोच जुआन फेरांडो की टीम के लिये चीजें आसान नहीं होंगी। फेरांडो चाहते हैं कि क्लब आक्रामक फुटबॉल खेलना जारी रखे जो वे अपने पूर्व कोच सर्गियो लोबेरा के मार्गदर्शन में खेलते थे।

फेरांडो ने कहा, ‘‘हम आक्रामक फुटबॉल खेलना जारी रखेंगे। मेरे पद में यही चीज मुझे आकर्षित लगी क्योंकि मैं इसी तरह की फुटबॉल में भरोसा करता हूं। ’’

वहीं दूसरी ओर बेंगलुरू की टीम एक बार आईएसएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है और वह भी जीत के साथ शुरूआत करना चाहेंगी जिसमें उसके स्टार स्ट्राइकर सुनील छेत्री अहम भूमिका अदा करेंगे।

बेंगलुरू टीम काफी बेहतरीन इकाई है और वह गोवा की टीम के लिये कड़ी प्रतिद्वंद्वी साबित होगी।

छेत्री अकेले दम पर मैच का रूख बदल सकते हैं और मजबूत टीम के साथ बेंगलुरू एफसी को हराना किसी भी टीम के लिये टेढ़ी खीर होगी। टीम में अनुभवी गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू भी शामिल हैं जो छेत्री जितने ही महत्वपूर्ण है।

फेरांडो ने मैच की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बेंगलुरू एफसी को ‘बहुत अच्छी टीम’ करार दिया लेकिन साथ ही कहा कि उनकी टीम काफी सकारात्मक है।

उन्होंने साथ ही कहा कि टीम को पिछले रिकार्ड को भूलना होगा।

मुख्य कोच ने कहा, ‘‘मैं अब अपनी टीम के बारे में सोच रहा हूं, मैं बेंगलुरू और गोवा के इतिहास के बारे में जानता हूं। लेकिन यह नयी टीम है और यह नया अध्याय है। हमें पिछले रिकार्ड को भूलना होगा, सबसे महत्वपूर्ण चीज हमारी टीम के बारे में सोचना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!