लाइव न्यूज़ :

एशियाई चैंपियन्स लीग के ग्रुप ई मैचों की मेजबानी करेगा एफसी गोवा

By भाषा | Updated: March 11, 2021 13:33 IST

Open in App

कुआलालंपुर, 11 मार्च इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) टीम एफसी गोवा एएफसी चैंपियन्स लीग (एसीएल) के ग्रुप ई मैचों की मेजबानी मडगांव के फतोर्डा स्टेडियम में करेगी।

एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने गुरुवार को एसीएल 2021 के ग्रुप चरण के मैचों के स्थलों की पुष्टि की और आईएसएल सूत्र के अनुसार गोवा को ग्रुप ई मैचों की मेजबानी के लिए चुना गया है।

एफसी गोवा को पिछले टूर्नामेंट के उप विजेता ईरान के पर्सिपोलिस एफसी, कतर के अल रेयान एससी के अलावा अब तक क्वालीफाई नहीं करने वाली एक अन्य टीम के साथ ग्रुप ई में रखा गया है।

महाद्वीप की शीर्ष टीयर की लीग के ग्रुप चरण का ड्रॉ यहां आनलाइन किया गया। ग्रुप चरण में 40 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

आगामी सत्र एसीएल के इतिहास का सबसे बड़ा टूर्नामेंट होगा क्योंकि पिछले टूर्नामेंट में 32 टीमों ने हिस्सा लिया था।

एएफसी गोवा आईएसएल के लीग चरण के बाद शीर्ष पर रहते हुए एसीएल के ग्रुप चरण में सीधे जगह बनाने वाली पहली भारतीय क्लब टीम बना।

एएफसी के बयान के अनुसार सऊदी अरब 14 से 30 अप्रैल के बीच रियाद में ग्रुप ए और डी तथा जेद्दा में ग्रुप सी मैचों की मेजबानी करेगा। ग्रुप बी के मुकाबले संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह में होंगे।

एएफसी ने पूर्वी क्षेत्र के मुकाबलों को स्थगित करने का फैसला किया है क्योंकि कोविड-19 महामारी के कारण यात्रा पाबंदियां और पृथकवास की चुनौतियां जारी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!