लाइव न्यूज़ :

एफसी गोवा ने स्पेन के स्ट्राइकर एयरम कैबरेरा से करार किया

By भाषा | Updated: August 13, 2021 16:25 IST

Open in App

पणजी, 13 अगस्त इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फ्रेंचाइजी एफसी गोवा ने शुक्रवार को स्पेन के फुटबॉल खिलाड़ी एयरम कैबरेरा के साथ एक साल का करार करने की घोषणा की।

अग्रिम पंक्ति में खेलने वाले  33 साल के कैबरेरा के पास यूरोप की कुछ शीर्ष लीग में खेलने का अनुभव है । उन्होंने स्पेन की विभिन्न लीग के अलावा पोलैंड की शीर्ष फुटबॉल लीग में भी भाग लिया है।

क्लब से जारी विज्ञप्ति में कैबरेरा ने कहा, ‘‘ मैं वास्तव में भारत में खेलने और गोवा जैसे अद्भुत राज्य का अनुभव करने के लिए उत्सुक हूं। मैं यहां आकर खुश हूं। मैं यूरोप में हासिल किए गए सभी अनुभव के साथ टीम को लक्ष्यों को पूरा करने और आगे बढ़ाने में मदद करना चाहता हूं।’’

एफसी गोवा के उपाध्यक्ष (रणनीति), रवि पुस्कर ने कैबरेरा से करार होने पर कहा, ‘‘हम एयरम को टीम से जोड़कर खुश हैं। वह एक ऐसा खिलाड़ी है जिस पर हमने वर्षों से बारीकी से नजर रखी है और हमें हमेशा लगा है कि वह हमारी फुटबॉल की शैली के मुताबिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!