लाइव न्यूज़ :

एफसी गोवा ने आदिल खान को टीम से जोड़ा

By भाषा | Updated: January 22, 2021 17:50 IST

Open in App

मुंबई, 22 जनवरी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम एफसी गोवा ने शुक्रवार को भारतीय फुटबॉल टीम के रक्षापंक्ति के खिलाड़ी आदिल खान को हैदराबाद एफसी से बचे हुए सत्र के लिए ऋण पर अपने साथ जोड़ने की घोषणा की।

यहां जारी मीडिया विज्ञप्ति के मुताबिक 32 साल के आदिल खान मध्यपंक्ति और रक्षापंक्ति में खेलने में सक्षम है और उनके आने से टीम को मजबूती मिलेगी।

खान ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ मैं गोवा का हूं। एफसी गोवा क्लब हमेशा मेरे दिल के करीब रहा है और आखिरीकार ऐसी परिस्थितियां बनी कि मैं इसके साथ जुड़ सका। मैं न केवल अपने गृहनगर के क्लब में जा रहा हूं, बल्कि यह देश के सबसे बड़े क्लबों में से एक है और उनके अतीत का प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है।’’

स्पोर्टिंग क्लब डे गोवा से 2008 में पेशेवर करियर शुरू करने वाले खान के पास मोहन बागान, दिल्ली डायनामोज एफसी, एफसी पुणे सिटी और हैदराबाद एफसी का प्रतिनिधित्व करने का अनुभव है।

उन्होंने भारत के लिए 11 मैच खेलने के अलावा आईएसएल के 61 मुकाबले खेले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!