लाइव न्यूज़ :

शूटर मनु भाकर को किया गया राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए नजरअंदाज, पिता ने खड़े किए सवाल

By भाषा | Updated: January 22, 2020 20:49 IST

रामकिशन ने कहा कि उन्होंने इसके लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

Open in App

भारतीय निशानेबाज मनु भाकर के नाम पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए विचार नहीं किए जाने के बाद उनके पिता रामकिशन ने बुधवार को चयन मापदंड पर सवाल उठाये। सत्रह साल की इस खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई पदक हासिल किये हैं। वह 2018 में 16 साल की उम्र में मैक्सिको में हुए आईएसएसएफ विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतनी वाली सबसे युवा निशानेबाज बनीं थी। उन्होंने उसके बाद शानदार प्रदर्शन जारी रखा।

रामकिशन ने सवाल उठाते हुए कहा, ‘‘अगर इतने पदक जीतने के बाद उसे इस तरह से नजरअंदाज किया जाता है, तो यह वास्तव में निराशाजनक है। मैं फिर से पूछना चाहता हूं कि पुरस्कार विजेताओं के चयन के पीछे क्या मापदंड है? क्या उसका प्रदर्शन इस लायक नहीं है?’’

रामकिशन ने कहा कि उन्होंने इसके लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगते हुए कहा, ‘‘ हमने इसके लिए समय से पहले आवेदन किया था। मुझे किसी से पता चला कि मनु का नाम इस साल भी सूची में नहीं है तो मैंने सचिव, संयुक्त सचिव और सहायक सचिव को फोन करने की कोशिश की लेकिन उनमें से किसी ने भी जवाब देना जरूरी नहीं समझा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब भी मैंने फोन किया उनके निजी सहायकों ने कहा कि वे व्यस्त थे। मैंने उन्हें 25 ई-मेल भी भेजे लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।’’ महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सूत्र ने हालांकि कहा, ‘‘ जिस चयनसमिति ने पुरस्कार विजेताओं का चयन किया उसमें खेल मंत्रालय के प्रतिनिधि भी शामिल थे।’’

इन पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया। बेंगलुरू के यश अराध्य इस पुरस्कार को पाने वाले पहले भारतीय मोटरस्पोर्ट्स चालक बने। कोविंद ने पांच से 18 वर्ष के आयु वर्ग के 49 बच्चों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया। यह पुरस्कार नवोन्मेष, समाज सेवा, विद्यालय शिक्षा, खेल, कला एवं संस्कृति और बहादुरी के क्षेत्र में उत्कृष्ट करने वाले बच्चों को दिया जाता है। इसमें पदक, एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि के साथ प्रमाण और प्रशस्ति पत्र दिये जाते हैं। मनु ने दिसंबर 2019 में 63वें राष्ट्रीय निशानेबाजी में स्वर्ण पदक हासिल किया।

राष्ट्रमंडल और युवा ओलंपिक खेलों की इस चैम्पियन ने महिला 10 मीटर एयर पिटस्ट के सीनियर और जूनियर वर्ग का स्वर्ण जीता। उन्होंने चीन के पुतियान में जूनियर विश्व रिकार्ड के साथ विश्व कप फाइनल्स में भी पीला तमगा हासिल किया। मनु 2020 ओलंपिक के लिए कोटा स्थान हासिल करने वाले 15 भारतीय निशानेबाजों में शामिल है जो 10 मीटर और 25 मीटर पिस्टल स्पर्धाओं के लिए टीम में जगह मिलने पर भाग लेंगी।

टॅग्स :मनु भाकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतISSF World Cup, Lime: चीन की याओ कियानक्सुन और मनु भाकर को हराकर सुरुचि इंदर सिंह ने जीता गोल्ड, 3 साल बाद सौरव ने जीता कांस्य, अंक तालिका में नंबर-1 भारत

क्राइम अलर्टदुख और गम में निशानेबाज मनु भाकर?, सड़क दुर्घटना में नानी सावित्री देवी और मामा युद्धवीर की मौत, स्कूटी को कार ने उड़ाया

भारतNational Sports Awards: मनु भाकर और डी गुकेश ने चमक बिखेरी?, सबसे ज्यादा तालियां पैरा एथलीटों को मिली, देखें वीडियो

भारतKhel Ratna 2025: इस वर्ष किसी क्रिकेटर को पुरस्कार नहीं?, जानिए खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार विजेता को क्या मिलेगा, नकद राशि में क्या...

भारतMajor Dhyan Chand Khel Ratna award: मनु भाकर, डी गुकेश, हरमनप्रीत सिंह, प्रवीण कुमार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार?, 32 एथलीटों को अर्जुन पुरस्कार, देखें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

अन्य खेलकोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की धूमधाम शुरुआत, 25 अक्टूबर को भारत-अर्जेंटीना में जबरदस्त टक्कर!