लाइव न्यूज़ :

भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर को पितृशोक

By भाषा | Updated: May 20, 2021 19:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 मई भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पिता किरण पाल सिंह का गुरुवार को मेरठ स्थित अपने आवास पर निधन हो गया। वह पिछले आठ महीनों से यकृत कैंसर से जूझ रहे थे।

वह 63 साल के थे। उनके परिवार में पत्नी इंद्रेश देवी, पुत्र भुवनेश्वर और पुत्री रेखा शामिल हैं।

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल भुवनेश्वर जब यूएई में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेल रहे थे तब पहली बार पता चला था कि उनके पिता कैंसर से पीड़ित हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘भुवनेश्वर अपने पिता के खराब स्वास्थ्य के कारण ही यूएई में आईपीएल बीच में छोड़कर स्वदेश लौट गये थे। ’’’

सिंह का उपचार चल रहा था और दो सप्ताह पहले स्थिति बिगड़ने के बाद उन्हें मेरठ में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘किरण पाल सिंह को मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी लेकिन दो दिन बाद उनका निधन हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!