लाइव न्यूज़ :

Euro 2024: जॉर्जिया को 4-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में स्पेन, स्टटगार्ट में मेजबान जर्मनी से टक्कर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 1, 2024 13:30 IST

Euro 2024: रॉड्री और फेबियन रूई ने गोल करके स्पेन को मैच में लौटाया। निको विलियम्स और डानी ओल्मो ने बाकी दो गोल किए।

Open in App
ठळक मुद्देजॉर्जिया को 4-1 से हराकर स्पेन क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया।स्पेन का सामना स्टटगार्ट में क्वार्टर फाइनल में मेजबान जर्मनी से होगा।क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम को 2-0 से हराया था।

Euro 2024: जॉर्जिया को 4-1 से हराकर स्पेन क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया। स्पेन का सामना शुक्रवार को स्टटगार्ट में क्वार्टर फाइनल में मेजबान जर्मनी से होगा। रॉड्री, फैबियन रुइज़, निको विलियम्स और दानी ओल्मो सभी ने गोल किए। शुरुआती आत्मघाती गोल से उबरते हुए स्पेन ने जॉर्जिया को 4-1 से हराकर यूरो 2024 फुटबॉल चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। स्पेन के रॉबिन ले नोरमांड ने 18वें मिनट में आत्मघाती गोल करके जॉर्जिया को बढ़त दे दी थी। इसके बाद रौड्री और फेबियन रूई ने गोल करके स्पेन को मैच में लौटाया। निको विलियम्स और डानी ओल्मो ने बाकी दो गोल किए।

इस हार के साथ ही जॉर्जिया के स्वर्णिम अभियान पर रोक लग गई, जिसने क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम को 2-0 से हराया था। जूड बेलिंगम के बेहतरीन गोल से इंग्लैंड ने स्लोवाकिया को 2-1 से हराकर यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। एक समय पर लग रहा था कि इंग्लैड यूरो चैम्पियनशिप के सबसे बड़े उलटफेर का शिकार हो जायेगा।

जब स्लोवाकिया स्टॉपेज टाइम तक इवान शरांज के गोल के दम पर 1 . 0 से आगे चल रहा था। बेलिंगम ने हालांकि अतिरिक्त समय में बराबरी का गोल दागा और हैरी केन ने विजयी गोल करके 1966 के बाद पहला बड़ा खिताब जीतने की इंग्लैंड की उम्मीदों को कायम रखा। स्पेन अब यूरो 2008 फाइनल की पुनरावृत्ति में शुक्रवार को स्टटगार्ट में अंतिम आठ में जर्मनी से भिड़ेगा।

टॅग्स :जर्मनीSpain
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

कारोबारऔद्योगिक एआई की नई राह दिखा रहा जर्मनी

कारोबार125 करोड़ रुपये में अधिग्रहण?, स्पेन के दूसरे सबसे बड़े ट्रेन बुकिंग मंच 'ट्रेनेस' पर इक्सिगो का कब्जा?

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!