लाइव न्यूज़ :

UEFA Champions League 2023: चैंपियंस लीग के इतिहास में 35 गोल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी, 22 साल और 272 दिन की उम्र में उपलब्धि हासिल की, इन खिलाड़ी को पीछे छोड़ा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 21, 2023 16:02 IST

UEFA Champions League 2023: एर्लिंग हालैंड ने फिर से मैनचेस्टर सिटी की तरफ से गोल दागा, जिससे उनकी टीम ने चैंपियंस लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका सामना रीयाल मैड्रिड की मजबूत टीम से होगा।

Open in App
ठळक मुद्देमैनचेस्टर सिटी ने बायर्न म्यूनिख के खिलाफ क्वार्टर फाइनल का दूसरा चरण 1-1 से ड्रा खेला।4-1 के कुल योग से जीत दर्ज करके अंतिम चार में जगह बनाने में सफल रहा।मैनचेस्टर सिटी पहली बार चैंपियंस लीग जीतने की कोशिश करेगा।

UEFA Champions League 2023: मैनचेस्टर सिटी के सुपर हीरो और गोल स्कोरिंग मशीन एर्लिंग हालैंड ने प्रीमियर लीग में अपने पहले सीजन के समाप्त होने से पहले एक और उपलब्धि हासिल की है। हालैंड अब यूईएफए चैंपियंस लीग के इतिहास में 35 गोल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं।

उन्होंने 22 साल और 272 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की है। हालैंड ने इस रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने के लिए लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पीछे छोड़ दिया। किलियन एम्बाप्पे 23 साल और 269 दिन की उम्र में दूसरे स्थान पर हैं। लियोनेल मेसी तीसरे स्थान पर काइलियन एम्बाप्पे से थोड़े ही दिन पीछे हैं।

मेसी ने 23 साल और 307 साल की उम्र में चैंपियंस लीग में 35 गोल किए। यह एकमात्र रिकॉर्ड नहीं है, जिसे हालैंड ने मैनचेस्टर सिटी के लिए अपने पहले सीज़न में तोड़ा है। हालैंड ने लीसेस्टर सिटी के खिलाफ प्रीमियर लीग के रिकॉर्ड को तोड़ना जारी रखा। हालैंड ने पहले 38-गेम प्रीमियर लीग सीज़न में गोल करने का एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया।

अपने 31वें गोल के साथ मैनचेस्टर सिटी के स्ट्राइकर के पास केविन फिलिप्स से एक अधिक है, जिन्होंने 1999-2000 में सुंदरलैंड के लिए 30 गोल किए थे। बारह मिनट बाद हालैंड  ने अपने 32वें गोल के लिए केविन डी ब्रुइन से आगे निकल गए। लिवरपूल के खिलाड़ी मोहम्मद सालाह के नाम 38 गोल हैं।

मैनचेस्टर यूनाइटेड को हराकर सेविला यूरोपा लीग के सेमीफाइनल में

छह बार के चैम्पियन सेविला ने क्वार्टरफाइनल के दूसरे चरण में मैनचेस्टर यूनाइटेड स्कोर 3-0 से हराकर यूरोपा लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बनाई। मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इससे पहले बार्सिलोना और रियल बेटिस जैसी टीमों को हराया था लेकिन वह सेविला के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाया।

फॉरवर्ड युसूफ इन नासेरी ने दो गोल किए जिससे सेविला ने मैनचेस्टर यूनाइटेड को 5-2 के कुल योग से पराजित करके सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पिछले सप्ताह ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला गया पहले चरण का मैच 2-2 से ड्रॉ रहा था।

सेविला सेमीफाइनल में युवेंटस से भिड़ेगा जिसने स्पोर्टिंग लिस्बन के साथ दूसरे चरण का क्वार्टर फाइनल मैच 1-1 से ड्रॉ कराकर 2-1 के कुल अंतर से जीत दर्ज की। युवेंटस ने क्वार्टर फाइनल के पहले चरण का मैच 1-0 से जीता था।

टॅग्स :ManchesterफुटबॉलFootball
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!