लाइव न्यूज़ :

इंग्लैंड टीम ने दूसरा कोरोना टेस्ट पास किया, स्टोक्स, आर्चर, बर्न्स ने अभ्यास किया

By भाषा | Updated: January 30, 2021 13:07 IST

Open in App

चेन्नई, 30 जनवरी हरफनमौला बेन स्टोक्स , तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और रिजर्व सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स ने छह सप्ताह के कड़े पृथकवास के बाद शनिवार को चेपॉक पर पहले अभ्यास सत्र में भाग लिया जबकि इंग्लैंड टीम के बाकी सदस्य दूसरे कोरोना टेस्ट में भी नेगेटिव पाये गए ।

ये तीनों श्रीलंका में टेस्ट श्रृंखला का हिस्सा नहीं थे । स्टोक्स और आर्चर को कार्यभार संतुलन के लिये आराम दिया गया थाा जबकि बर्न्स अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण दौरे से बाहर थे ।

तीनों अपने साथियों से पहले भारत पहुंच गए थे और तीन आरटी . पीसीआर टेस्ट में खरे उतरने के बाद नेट पर अभ्यास किया ।

इंग्लैंड के मीडिया मैनेजर डैनी रूबेन ने कहा ,‘‘ खिलाड़ियों के पहले समूह आर्चर, बर्न्स, स्टोक्स ने आज अभ्यास किया । ये अगले तीन दिन रोज दो घंटे अभ्यास करेंगे ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इंग्लैंड टीम का दूसरा कोरोना टेस्ट नेगेटिव रहा है ।’’

इंग्लैंड टीम दो फरवरी से अभ्यास शुरू करेगी । पहला टेस्ट पांच फरवरी से खेला जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!