लाइव न्यूज़ :

इंग्लैंड के मुख्य कोच ने कहा, स्टोक्स पर वापसी के लिये दबाव नहीं बनाएंगे

By भाषा | Updated: August 17, 2021 19:45 IST

Open in App

इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने मंगलवार को कहा कि भारत के खिलाफ वर्तमान टेस्ट श्रृंखला में टीम के संघर्ष करने के बावजूद वह आलराउंडर बेन स्टोक्स पर मानसिक स्वास्थ्य अवकाश से वापसी करने के लिये दबाव नहीं बनाएंगे।लार्ड्स में भारत के हाथों दूसरे टेस्ट मैच में 151 रन से हार के एक दिन बाद सिल्वरवुड ने कहा कि स्टोक्स को मानसिक रूप से स्वस्थ होने के लिये जितना समय चाहिए उतना उन्हें दिया जाएगा। कप्तान जो रूट ने भी पांच मैचों की श्रृंखला शुरू होने से पहले ऐसा ही कहा था। सिल्वरवुड ने कहा, ‘‘मेरे दृष्टिकोण से हम उन्हें वापसी करने के लिये नहीं कहने जा रहे हैं। मुझे नहीं लगता है कि ऐसे मामलों में आप दबाव बना सकते हो। मैं इंतजार करूंगा। हम उनका तब तक इंतजार करेंगे जब तक कि वह स्वयं आकर न कहें कि मैं खेलने के लिये तैयार हूं। ’’ स्टोक्स ने पिछले महीने पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की वनडे में 3-0 से जीत के बाद अनिश्चितकालीन अवकाश ले लिया था। सिल्वरवुड ने रूट की इस बात का समर्थन किया कि मानसिक स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील मामले में किसी पर दबाव नहीं बनाया जा सकता है।उन्होंने कहा, ‘‘इसमें कोई समयसीमा नहीं है। मैं फिर से कह रहा हूं कि हमारे लिये बेन का, उनके परिवार का स्वस्थ रहना महत्वपूर्ण है ताकि वह दमदार वापसी कर सके। हमारे लिये उस स्थिति में पहुंचना महत्वपूर्ण है जबकि वह वापसी करने और इंग्लैंड के लिये अच्छा प्रदर्शन करने के लिये स्वयं को मानसिक रूप से तैयार समझें।’’ इंग्लैंड तीसरे टेस्ट मैच के लिये बुधवार को टीम घोषित कर सकता है। तेज गेंदबाज मार्क वुड की फिटनेस पर सवालिया निशान लगा है। वह दूसरे टेस्ट में क्षेत्ररक्षण करते समय चोटिल हो गये थे। तीसरा टेस्ट 25 अगस्त से हैंडिग्ले में खेला जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएशेज में 5 मैच और 8,59,580 दर्शक, स्टार्क ने झटके 31 विकेट, हेड ने 3 शतक लगाकर बनाए 629 रन और कैरी के 28 शिकार

क्रिकेट4-1 जीत के साथ विदाई, 15 साल के शानदार करियर के बाद ख्वाजा का संन्यास, पहली बार में 17 और दूसरी पारी में बनाए 6 रन

क्रिकेटएमसीजी पर पहले दिन 20 और दूसरे दिन 16 विकेट गिरे?, पीटरसन और कार्तिक ने लिखा- यह पिच है या मजाक, खेल के साथ नाइंसाफी?

क्रिकेटजनवरी 2011 और 5472 दिन के बाद ऑस्ट्रेलिया में जीता इंग्लैंड?, 2 दिन में टेस्ट खत्म, 36 विकेट गिरे, सीरीज में 3-1 से आगे ऑस्ट्रेलिया?

क्रिकेटAustralia vs England, 4th Test Ashes 2025-26: ऑस्ट्रेलिया- इंग्लैंड ने प्लेइंग-11 की घोषणा की, मेलबर्न में दिखेगा तेज गेंदबाजी जलवा, देखिए टीम की सूची

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!