लाइव न्यूज़ :

टी20 विश्व कप में नस्ल विरोधी अभियान का समर्थन कर सकता है इंग्लैंड : जॉर्डन

By भाषा | Updated: October 13, 2021 11:54 IST

Open in App

लंदन, 13 अक्टूबर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन ने कहा कि उनके साथी वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 विश्व कप के अपने शुरुआती मैच में एक घुटने के बल बैठकर नस्ल विरोधी अभियान का समर्थन करने पर विचार कर रहे हैं।

वेस्टइंडीज की टीम पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि वह 23 अक्टूबर को होने वाले इस मैच में एक घुटने के बल पर बैठेगी जिसे नस्ल विरोधी अभियान के समर्थन का संकेत माना जाता है।

इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने आखिरी बार अगस्त 2020 में आयरलैंड के खिलाफ वनडे मैच के दौरान ऐसा किया था लेकिन आगे ऐसा नहीं करने के उनके फैसले का वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने आलोचना की थी।

जॉर्डन ने कहा कि वे इस महीने शुरू होने वाले टूर्नामेंट के दौरान फिर से एक घुटने के बल बैठने पर विचार कर रहे हैं।

जॉर्डन ने 'द टेलीग्राफ' से कहा, ‘‘हम इस पर चर्चा करेंगे और अगर सभी इसके बारे में दृढ़ता से सोचते हैं, तो हम निश्चित रूप से ऐसा करेंगे। दूसरी तरफ, अगर हम ऐसा नहीं सोचते हैं, तो हम नहीं करेंगे।’’

वेस्टइंडीज के टी20 कप्तान कीरोन पोलार्ड ने पुष्टि की कि उनकी टीम प्रत्येक मैच की शुरुआत में एक घुटने के बल पर बैठेगी। उसका पहला मैच इंग्लैंड से होगा।

पोलार्ड ने कहा, ‘‘जितना मैं जानता हूं, मुझे लगता है कि यह कुछ ऐसा है जिसे हम जारी रखेंगे क्योंकि यह ऐसा कुछ है जिस पर हम दृढ़ता से विश्वास करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!