लाइव न्यूज़ :

बड़ौदा, हिमाचल और उत्तराखंड की आसान जीत

By भाषा | Updated: January 14, 2021 16:57 IST

Open in App

वड़ोदरा, 14 जनवरी बायें हाथ के तेज गेंदबाज लुकमान मेरिवाला के पांच विकेट की मदद से बड़ौदा ने सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप सी में गुरुवार को यहां छत्तीसगढ़ को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी।

मेरिवाला ने आठ रन देकर पांच विकेट लिये और पहले बल्लेबाजी का न्यौता पाने वाले छत्तीसगढ़ को 17.3 ओवर में 90 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभायी। छत्तीसगढ़ की तरफ से सलामी बल्लेबाज शशांक चक्रधर ने सर्वाधिक 20 रन बनाये।

बड़ौदा ने 12.3 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर दिया। अनुभवी केदार देवधर (नाबाद 44) और विष्णु सोलंकी (नाबाद 42) ने दूसरे विकेट के लिये 86 रन की अटूट साझेदारी की।

यह बड़ौदा की लीग चरण में तीसरी जीत है। उसने इससे पहले हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को हराया। ये दोनों टीमें हालांकि गुरुवार को अपने मैच जीतने में सफल रही।

हिमाचल प्रदेश ने गुजरात को 26 रन से हराया। हिमाचल ने पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किये जाने पर ऋषि धवन (43), दिग्विजय रांगी (नाबाद 35) और प्रशांत चोपड़ा (35) के उपयोगी योगदान से पांच विकेट पर 141 रन बनाये।

इसके जवाब में गुजरात की टीम 115 रन पर आउट हो गयी। उसकी तरफ से अनुभवी पीयूष चावला ने सर्वाधिक 39 रन बनाये। हिमाचल की तरफ से वैभव अरोड़ा ने तीन जबकि पंकज जायसवाल और ऋषि धवन ने दो-दो विकेट लिये।

एक अन्य मैच में उत्तराखंड ने महाराष्ट्र को छह विकेट से हराया। महाराष्ट्र ने केदार जाधव (61) के अर्धशतक की मदद से चार विकेट पर 141 रन बनाये। उत्तराखंड ने चार विकेट पर 145 रन बनाकर जीत दर्ज की। उसके लिये जय बिस्टा ने नाबाद 69 रन बनाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!