लाइव न्यूज़ :

दस खिलाड़ियों के साथ ईस्ट बंगाल ने चेन्नइयिन को गोलरहित ड्रा पर रोका

By भाषा | Updated: January 18, 2021 22:00 IST

Open in App

बम्बोलिम, 18 जनवरी ईस्ट बंगाल की टीम ने सोमवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में मैच के 31वें मिनट के बाद से 10 खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए दो बार की चैम्पियन चेन्नइयिन एफसी को सोमवार को यहां गोल रहित ड्रा पर रोका।

ईस्ट बंगाल के अजय छेत्री को मैच के 22वें मिनट में चेन्नइयिन के अनिरूद्ध थापा को गिराने पर पीला कार्ड दिखाया गया। इसके बाद 31वें मिनट में उन्हें एक बार फिर इसी खिलाड़ी के खिलाफ फाउल करने पर पीला कार्ड दिखाया गया जो स्वत: लाल कार्ड में बदल गया और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।

निर्धारित समय तक भी दोनों ही टीमें बढ़त हासिल नहीं कर पाई और फिर मुकाबला इंजुरी टाइम में चला गया, जहां चार मिनट का अतिरिक्त समय जोड़ा गया। इंजुरी टाइम में भी चेन्नइयिन गोल नहीं दाग पाई और ईस्ट बंगाल ने 10 खिलाड़ियों से खेलने के बावजूद उसे गोलरहित ड्रॉ पर थाम दिया।

इस ड्रा मैच से दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतोष करना पड़ा। चेन्नइयिन की टीम 12 मैचों में 15 अंक के साथ तालिका में छठे जबकि इतने ही मैचों में 12 अंक के साथ ईस्ट बंगाल की टीम नौवें पायदान पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!