लाइव न्यूज़ :

दुनिया की पहली 'होम मैराथन' दुबई में आज, 62 देशों के 749 धावक घरों में तय करेंगे 42.195 किमी की दूरी

By भाषा | Updated: April 10, 2020 08:33 IST

Dubai Home Marathon: अपनी तरह की अनोखी और दुनिया की पहली होम मैराथन का आयोजन 10 अप्रैल को दुबई में किया जाएगा, जिसमें 62 देशों के 749 धावक अपने घरों में ही मैराथन दौड़ेंगे

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया की पहली होम मैराथन दुबई में होगी आयोजित, 62 देशों के 749 धावक लेंगे हिस्सा'होम मैराथन' में भी 42.195 किमी की दूरी तय करनी होगी, सभी को अपने घरों में ही दौड़ना होगा

दुबई: विश्व की पहली 'होम मैराथन' का शुक्रवार को यहां आयोजन किया जाएगा जिसमें 62 देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले 749 धावक अपने घरों में 42.195 किमी की दूरी तय करेंगे। इस मैराथन में भाग लेने वालों में 526 पुरुष और 223 महिलाएं शामिल हैं। सबसे युवा भागीदार 18 साल का जबकि सबसे उम्रदराज 65 साल का है। 

मैराथन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के समयानुसार सुबह आठ बजे से शाम छह बजे के बीच आयोजित की जाएगी। इस तरह से भागीदार दस घंटे के अंदर इसमें भाग लेंगे। 'होम मैराथन' में भी 42.195 किमी की दूरी तय करनी होगी और यह सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए खुली है। इसमें इस क्षेत्र के कई धावक भाग ले रहे हें। यूएई के अलावा कुवैत, सऊदी अरब, ओमान, बहरीन और जोर्डन के धावक भी इसमें हिस्सा लेंगे। 

इस मैराथन का आयोजन दुबई खेल परिषद (डीएससी), एएसआईसीएस मिडिल ईस्ट और 5:30 रन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। 

कैसे होगी मैराथन -

भागीदार दौड़ने के लिये अपने कोर्स का आकार स्वयं तय कर सकते हैं। ट्रेडमिल या किसी अन्य उपकरण का उपयोग करने की अनुमति नहीं -सार्वजनिक स्थानों पर दौड़ने की अनुमति भी नहीं -प्रतिभागियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके पास पूरी तरह से चार्ज स्मार्टवॉच और स्मार्टफोन है जिसमें स्ट्रैवा एप काम कर रहा है. -स्ट्रैवा पर 'मैराथन एट होम' समूह से जुड़ना होगा और लगातार जुड़े रहना होगा. यह ट्रैक उनका समय और दूरी तय करने में मदद करेगा. -शीर्ष पर रहने वालों को पुरस्कार, जबकि दौड़ पूरी करने वालों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

टॅग्स :दुबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

विश्वकुवैत में बिजली और जल शोधन संयंत्र पर ईरान का हमला, भारतीय नागरिक की मौत

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

भारतहम पाकिस्तान की तरह ‘दलाल राष्ट्र नहीं’?, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- पड़ोसी देश ने वाशिंगटन और तेहरान के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!