लाइव न्यूज़ :

उस दिन का सपना देखता हूं जब अन्य बल्लेबाजों की तुलना मेरे साथ होगी: बाबर

By भाषा | Updated: December 1, 2020 13:30 IST

Open in App

कराची, एक दिसंबर विराट कोहली जैसे आधुनिक युग के महान खिलाड़ियों से तुलना होने पर बाबर आजम को गर्व होता है लेकिन पाकिस्तान के इस युवा कप्तान की इच्छा उन बुलंदियों तक पहुंचने कि है जब उन्हें पैमाना मानकर अन्य बल्लेबाजों की उनसे तुलना की जाए।

बाबर ने एक यूट्यूब चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘इन शीर्ष बल्लेबाजों से तुलना होने और दुनिया के शीर्ष पांच बल्लेबाजों में शामिल होने पर मुझे गर्व महसूस होता है। लेकिन मेरा सपना है कि एक दिन मैं भी ऐसी जगह पहुंचू जहां अन्य बल्लेबाजों की तुलना मेरे साथ हो और मेरी तुलना दूसरे के साथ नहीं की जाए। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यह भी पता है कि मुझे उनकी तरह प्रत्येक हालात में प्रदर्शन करना होगा और उनके साथ प्रतिस्पर्धा करनी होगी। मैं भी उनकी तरह प्रदर्शन करना चाहता हूं और टीम के लिए उनकी तरह मैच जीतना चाहता हूं।’’

छब्बीस साल के इस बल्लेबाज ने कहा कि मुश्किल विदेशी दौरों पर रन बनाने से काफी संतुष्टि मिलती है और यही कारण है कि वह न्यूजीलैंड दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जब आप आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी जगहों पर रन बनाते हो तो आपको संतुष्टि मिलती है और लोग आपके प्रदर्शन पर गौर करते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला कड़ी होगी लेकिन मैं दो टेस्ट और तीन टी20 मैचों की श्रृंखला में रन बनाने के लिए बेताब हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!