लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के अनुभवी फुटबॉल प्रशासक और हिंदुस्तान एफसी के मालिक डीके बोस का निधन

By भाषा | Updated: May 2, 2021 12:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मई अनुभवी फुटबॉल प्रशासक और हिन्दुस्तान एफसी के मालिक दिलीप कुमार बोस का कोविड-19 से जूझने के बाद स्थानीय अस्पताल में निधन हो गया।

बोस का शनिवार शाम वसंत कुंज के इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर में निधन हुआ। उनकी उम्र 70 बरस से अधिक थी।

बोस के परिवार के अधिकांश सदस्य इस समय इस घातक संक्रमण से जूझ रहे हैं।

बोस के पिता का निधन 29 अप्रैल को हुआ और उसी दिन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बोस कई वर्षों तक दिल्ली सॉकर संघ की कार्यकारी समिति का हिस्सा रहे।

फुटबॉल दिल्ली ने बोस के निधन पर शोक जताया।

फुटबॉल दिल्ली के अध्यक्ष शाजी प्रभाकरन ने कहा, ‘‘खेल के लिए उनके जुनून और समर्पण की तुलना नहीं की जा सकती। उन्होंने दिल्ली में फुटबॉल के लिए काफी योगदान दिया और अपनी कड़ी मेहनत, प्रतिबद्धता और समर्पण से भारत में हिंदुस्तान एफसी का नाम बनाया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनका निधन निजी क्षति है। मैं 20 वर्ष से अधिक समय से उन्हें जानता हूं। हम डीके बोस बो क्षमतावान प्रशासक के रूप में याद रखेंगे जिन्होंने खेल को सब कुछ दिया। दिल्ली फुटबॉल के लिए उनकी जगह की भरपाई करना मुश्किल होगा। हमें उनकी कमी खलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!