लाइव न्यूज़ :

जोकोविच ने आपा खोया, बारिश के बीच जीत दर्ज की

By भाषा | Updated: May 12, 2021 10:33 IST

Open in App

रोम, 12 मई (एपी) विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच इटालियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के बारिश से प्रभावित दूसरे दौर के मैच में एक समय अंपायर पर चिल्ला गये थे लेकिन इसके बाद उन्होंने खुद को संभाला और टेलर फ्रिट्ज को हराकर आगे बढ़ने में सफल रहे।

दूसरे सेट के दौरान बारिश तेज होने से स्थिति खराब हो गयी थी और ऐसे में मौजूदा चैंपियन जोकोविच अपना आपा खो बैठे। उन्होंने अंपायर से चिल्लाकर पूछा, ‘ कब तक मैच जारी रखना चाहते हो। मैंने तीन बार आपसे कहा लेकिन आपने उस पर ध्यान नहीं दिया। ’’

इटालियन ओपन में पांच बार के विजेता जोकोविच ने आखिर में इस मैच में अमेरिकी खिलाड़ी फिट्ज को 6-3, 7-6 (5) से हराया।

जोकोविच का अगला मुकाबला क्वालीफायर अलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना और कैमरन नोरी के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। फोकिना ने इससे पहले 16वीं वरीयता प्राप्त ग्रिगोर दिमित्रोव को 6-4, 7-6 (2) से हराकर उलटफेर किया था।

इससे पहले नौवें वरीय मैटियो बेरेटिनी ने निकोलोज बासिलाशविली को 4-6, 6-2, 6-4 से जबकि इटली के ही लारेंजो सोनेगो ने 14वें वरीय गेल मोनफिल्स को 6-4, 5-7, 6-4 से पराजित किया।

केई निशकोरी को दूसरे दौर में पाब्लो कारेनो बस्टा ने वाकओवर दिया जबकि कनाडा के फेलिक्स आगुर एलियासिमे ने आठवें वरीय डिएगो श्वार्टजमैन को 6-1, 6-3 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया।

महिलाओं के वर्ग में पूर्व फ्रेंच ओपन चैंपियन येलेना ओस्टापेंको ने 16वीं वरीय योहाना कोंटा को 6-3, 6-1 से और क्रिस्टीना मलाडेनोविच ने 10वीं वरीय बेलिंडा बेनसिच को 6-3, 6-4 से हराकर उलफटेर किया।

मेडिसन कीज ने हमवतन अमेरिकी सलोनी स्टीफन्स को 4-6, 6-2, 7-5 से शिकस्त दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

क्राइम अलर्टचाचा ने किया रेप, 16 वर्षीय भतीजी ने खाया जहर, सरकारी अस्पताल में मौत

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!