लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार पर महिला पहलवान ने लगाए आरोप, कहा- मदद का वादा कर फोन नहीं उठाया

By सुमित राय | Updated: September 6, 2018 13:47 IST

एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली महिला पहलवान दिव्या काकरान ने केजरीवाल सरकार पर मदद नहीं करने का आरोप लगाया है।

Open in App

नई दिल्ली, 6 सितंबर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाले दिल्ली के 11 खिलाड़ियों को बुधवार को राजधानी दिल्ली में सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए इनाम राशि को बढ़ाने का फैसला किया। मेडल जीतने के बाद इनाम की राशि बढ़ाने के बाद दिल्ली के सीएम खिलाड़ियों के निशाने पर आ गए हैं। एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली महिला पहलवान दिव्या काकरान ने केजरीवाल सरकार पर मदद नहीं करने का आरोप लगाया है।

बता दें कि दिव्या काकरान ने इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित एशियन गेम्स के फ्री-स्टाइल रेसलिंग के 68 किलोग्राम कैटेगरी में ब्रान्ज मेडल अपने नाम किया था। इससे पहले उन्होंने इस साल ऑस्ट्रेलिया में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में भी ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया था। इसके अलावा उन्होंने एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल पर कब्जा किया था।

काकरान ने कहा कि दिल्ली सरकान ने तब कोई मदद नहीं की, जब मुझे सबसे ज्यादा जरूरत थी। उन्होंने कहा कि मैंने जब कॉमनवेल्थ में जब गोल्ड जीता था, तब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद उन्होंने मदद का भरोसा जताया था। दिव्या ने आरोप लगाया कि मदद के भरोसे के बाद मैंने एशियन गेम्स के दौरान मदद मांगी। उन्होंने दिल्ली के सीएम केजरीवाल से कहा कि एशियन गेम्स की तैयारियों के लिए मैंने आपको लिखकर दिया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। यहां तक कि जब मैंने फोन किया तब फोन भी नहीं उठाया गया।'

दिव्या ने सम्मान समारोह में कहा कि मैं आज यहां पहुंच गई हूं इसलिए मेरी सब मदद कर रहे हैं। मेडल जीतने पर सरकार खिलाड़ियों की मदद कर रही है, लेकिन इससे पहले जब ज्यादा जरूरत थी तब हमें किसी तरह की सहायता नहीं मिली। दिव्या ने कहा कि कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में मैंने ब्रॉन्ज समेत दिल्ली को लगातार 12 मेडल दिए। मैं कहना चाहती हूं कि आप अभी मेरे लिए इतना कर रहे हैं, लेकिन जब एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल आया था तब मेरे लिए कुछ भी नहीं हुआ था। मैं जिन हालातों से लड़कर यहां आई हूं, उस तरह के कई गरीब बच्चे हैं। उनके लिए आप भी कुछ सोचें, क्योंकि जब ज्यादा जरूरत होती है तब कोई मदद नहीं करता।

दिव्या ने सीएम अरविंद केजरीवाल से कहा कि हम गरीब हैं, लेकिन हम देश के लिए कुछ करना चाहते हैं। अगर आप सपोर्ट करेंगे तो जो नए बच्चे निकलकर आ रहे हैं, वो अच्छा प्रदर्शन करेंगे। दिव्या ने कहा कि हरियाणा में दिल्ली से ज्यादा मेडल आए हैं, क्योंकि उनको यहां से ज्यादा सपोर्ट मिलता हैं।

दिव्या के आरोपों के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम आपकी बात से सहमत हैं, लेकिन उनकी सरकार कई तरह की रुकावटों का सामना कर रही है। उनकी सरकार जल्द ही खिलाड़ियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए दो नीतियां तैयार करेगी। इन दो नीतियों के तहत सरकार पदक जीतने वाले खिलाड़ियों और शुरुआती दिनों में युवा प्रतिभा के रूप में पहचाने जाने वाले खिलाड़ियों को वित्तीय सहायता देगी।

दिल्ली सरकार ने अब मेडल विजेता खिलाड़ियों को दी जाने वाली इनामी राशि को बढ़ाने का फैसला किया है। ऐसे में दिल्ली सरकार एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपये का इनाम देगी, जो पहले 20 लाख रुपये थी। इसके अलावा दिल्ली सरकार ने सिल्वर मेडल विजेताओं को 75 लाख रुपये और ब्रॉन्ज मेडल विजेताओं को 50 लाख रुपये देने का फैसला किया है। इससे पहले सिल्वर विजेताओं को 14 लाख रुपये और ब्रॉन्ज मेडल विजेताओं को 10 लाख रुपये दिए जाते थे।

टॅग्स :दिव्या काकरानअरविन्द केजरीवालदिल्ली सरकारएशियन गेम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!