लाइव न्यूज़ :

दीक्षा और त्वेसा संयुक्त 34वें स्थान पर

By भाषा | Updated: July 1, 2021 15:18 IST

Open in App

अर्नहेम (नीदरलैंड), एक जुलाई भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर और त्वेसा मलिक लेडीज यूरोपीय टूर के बिग ग्रीन ऐग ओपन के पहले दौर में एक ओवर 73 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 34वें स्थान पर चल रही हैं।

तोक्यो ओलंपिक खेलों में जगह बनाने से चूकने वाली दीक्षा और त्वेसा दोनों ने ही चार बर्डी की लेकिन साथ ही वे पांच बोगी भी कर गईं।

वाणी कपूर और आस्था मदान ने पहले दौर में लचर प्रदर्शन किया जिससे दोनों पर कट से चूकने का खतरा मंडरा रहा है।

लंबे समय बाद यूरोपीय टूर पर पहली प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही वाणी ने छह ओवर 78 जबकि आस्था ने 11 ओवर 83 का स्कोर बनाया।

कट तीन ओवर या चार ओवर के आसपास तय होने की उम्मीद है।

आस्ट्रेलिया की स्टेफनी किरियासू ने पहले दौर में 66 के स्कोर के साथ इंग्लैंड की लिली मे हंफ्रेस पर दो शॉट की बढ़त बना ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!