लाइव न्यूज़ :

देवेंद्र, नीमिशा को स्वर्ण पदक

By भाषा | Updated: February 11, 2021 18:06 IST

Open in App

दुबई, 11 फरवरी प्रतिभावान पैरा एथलीटों देवेंद्र कुमार और निमिशा सुरेश सी ने गुरुवार को यहां स्वर्ण पदक जीते जिससे भारत ने 12वीं फाजा अंतरराष्ट्रीय विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में अपने अभियान की शुरुआत छह पदक के साथ की।

देवेंद्र ने अपने दूसरे प्रयास में 50.61 मीटर की दूरी के साथ पुरुष चक्का फेंक एफ-44 में स्वर्ण पदक जीता जबकि निमिशा ने महिला लंबी कूद एफ 46/47 वर्ग में 5.25 मीटर के प्रयास के साथ सोने का तमगा अपने नाम किया।

एफ-44 वर्ग में वे खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं जिनके पैर में समस्या है, पैर की लंबाई में अंतर है, मांसपेशियों में ताकत की कमी है या मूवमेंट में समस्या है। इस वर्ग में खिलाड़ी खड़े होकर चुनौती पेश करते हैं।

एफ46/एफ47 में खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं जिनके हाथ में समस्या है, मांसपेशियों में ताकत की कमी है या मूवमेंट में समस्या है। इस वर्ग में खिलाड़ी खड़े होकर चुनौती पेश करते हैं।

पुरुष चक्का फेंक एफ-44 में रजत पदक भी भारत के प्रदीप ने 41.77 मीटर के प्रयास के साथ जीता। बेलारूस के दमित्री बारटाशेविच (37.08 मीटर) ने कांस्य पदक जीता।

देवेंद्र ने कहा, ‘‘यह मेरा पहला अंतरराष्ट्रीय पदक है। मैं इसे लेकर काफी रोमांचित हूं। लेकिन मैं प्रतियोगिता में 54 मीटर की थ्रो के लक्ष्य के साथ आया था। मैं अगली चैंपियनशिप में इसे हासिल करने की कोशिश करूंगा।’’

केरल की निमिशा ने अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में स्वर्ण जीता। उन्होंने कहा, ‘‘यह स्वर्ण मेरे लिए विशेष है। मैं प्रतियोगिता से पहले नर्वस थी क्योंकि यह मेरी पहली अंतरराष्टूीय प्रतियोगिता थी। मैं पिछले दो साल से ट्रेनिंग कर रही थी।’’

प्रणव देसाई ने पुरुष 100 मीटर टी-64 स्पर्धा में 11.76 सेकेंड के समय के साथ रजत पदक जीता जबकि विनोद कुमार ने पुरुष चक्का फेंक एफ-52 स्पर्धा में 18.52 मीटर की दूरी के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

रक्षिता राजू (पांच मिनट 22.15 सेकेंड) ने महिला 1500 मीटर टी-11 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकोलकाता में भारी हंगामा, टीएमसी ने बैलेट बॉक्स खोले जाने का दावा किया

क्रिकेट155 रनों पर ऑलआउट हुई रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस की घातक गेंदबाजी

भारत“सॉरी जिया, मम्मी को मरना ही पड़ेगा”: डिजिटल गिरफ़्तारी के उत्पीड़न के बीच UP की महिला ने कर लिया सुसाइड

कारोबारभारत के डेयरी सेक्टरः किसानों की उत्पादकता सुरक्षित रखने के लिए समय रहते तैयारी पर दिया जोर

भारतWest Bengal Exit Polls 2026: इस एजेंसी के ताजा सर्वे ने बताया बंगाल में फिर से बनेगी ममता दीदी की सरकार, जानें सीटों का आंकड़ा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!