लाइव न्यूज़ :

रोनाल्डो के गोल के बावजूद यूवेंटस को हेलास वेरोना ने बराबरी पर रोका

By भाषा | Updated: February 28, 2021 10:26 IST

Open in App

मिलान, 28 फरवरी (एपी) चोटों की समस्या से जूझ रहे यूवेंटस को हेलास वेरोना ने 1-1 से बराबरी पर रोका जिससे टीम की अपने रिकॉर्ड को आगे बढ़ाने वाला लगातार 10वां सिरी ए फुटबॉल खिताब जीतने की उम्मीदों को झटका लगा है।

दूसरे हाफ की शुरुआत में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने यूवेंटस को बढ़त दिलाई लेकिन एंटोनिन बराक ने वेरोना को बराबरी दिला दी। वेरोना की टीम दुर्भाग्यशाली भी रही क्योंकि दो बार उसके खिलाड़ियों के शॉट गोल पोस्ट से टकरा गए।

इस ड्रॉ के साथ तीसरे स्थान पर चल रही यूवेंटस की टीम ने शीर्ष दो टीमों और अपने बीच अंकों के अंतर को कम करने का मौका गंवा दिया। यूवेंटस के 46 अंक हैं और टीम शीर्ष पर चल रहे इंटर मिलान से सात जबकि एसी मिलान से तीन अंक पीछे है।

वेरोना की टीम नौवें स्थान पर चल रही है।

अन्य मैचों में लाजियो को बोलोगना के खिलाफ 0-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी जबकि पार्मा को 2-0 से बढ़त बनाने के बावजूद स्पेजिया के खिलाफ 2-2 के ड्रॉ से संतोष करना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!