लाइव न्यूज़ :

केक लेकर मैरी कॉम के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, मनाया उनके बेटे का 7वां जन्मदिन

By भाषा | Updated: May 14, 2020 21:19 IST

दिल्ली पुलिस के जवान केक लेकर देश की शीर्ष मुक्केबाज और राज्यसभा सांसद एमसी मैरीकॉम के बंगले पहुंच गए और उनके बेटे का जन्मदिन मनाया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस की एक टीम गुरुवार को एमसी मैरी कॉम के बेटे प्रिंस का जन्मदिन मनाने पहुंची।प्रिंस सात साल का हो गया है और उसने अपना जन्मदिन तुगलक रोड पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मियों के साथ मनाया।

नई दिल्ली। लॉकडाउन के कारण बच्चे बाहर नहीं जा पा रहे हैं लेकिन छह बार की विश्व चैंपियन और राज्य संभा सांसद एमसी मैरी कॉम के सबसे छोटे बेटे प्रिंस के लिये यह जन्मदिन हमेशा यादगार रहेगा, क्योंकि दिल्ली पुलिस की एक टीम गुरुवार को उसका जन्मदिन मनाने पहुंची।

प्रिंस सात साल का हो गया है, उसने अपने माता पिता, दो बड़े जुड़वा भाईयों और छोटी बहन के साथ अपना जन्मदिन तुगलक रोड पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मियों के साथ मनाया।

मौजूदा एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता मैरी कॉम ने इस जश्न के वीडियो के साथ ट्वीट किया, ‘‘नई दिल्ली के डीसीपी का शुक्रिया जिन्होंने मेरे छोटे बेटे प्रिंस कॉम का जन्मदिन इतना विशेष बना दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप असली योद्धा हैं, मैं आपकी प्रतिबद्धता और समर्पण के लिये आपको सलाम करती हूं।’’ दिल्ली पुलिस ने कोविड-19 महामारी के कारण लगे लॉकडाउन में नागरिकों विशेषकर वृद्ध लोगों और बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिये यह अभियान चलाया है।

टॅग्स :मैरी कॉमदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!