लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, एशियन गेम्स और ओलंपिक पदक विजेताओं पर करेगी धन की वर्षा

By भाषा | Updated: August 29, 2018 10:31 IST

दिल्ली मंत्रिमंडल ने पदक विजेता खिलाड़ियों को दिए जाने वाले नकद पुरस्कार में तीन गुना बढ़ोतरी करने को मंजूरी दे दी है।

Open in App

नई दिल्ली, 29 अगस्त। दिल्ली मंत्रिमंडल ने पैरा खेलों सहित ओलंपिक, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में उपलब्धियों के लिए राष्ट्रीय राजधानी के असाधारण खिलाड़ियों को दिए जाने वाले नकद पुरस्कार में तीन गुना बढ़ोतरी करने को मंजूरी दे दी है। सभी श्रेणियों में नकद पुरस्कार में किए गए बदलाव एक अप्रैल, 2018 के बाद होने वाले सभी टूर्नामेंट के लिए लागू होंगे।

इस समय ओलंपिक खेलों और पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दिल्ली सरकार एक करोड़ रुपये का पुरस्कार देती है। यह राशि बढ़ाकर तीन करोड़ रुपये कर दी गई है। रजत पदक विजेताओं को मिलने वाली 50 लाख रुपये की राशि बढ़ाकर दो करोड़ रुपये, जबकि कांस्य पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि 30 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये कर दी गई है।

एशियाई और पैरा एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाले खिलाड़ियों को दी जाने वाली पुरस्कार राशि 20 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये कर दी गई है। रजत और कांस्य पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि क्रमश: 14 लाख रुपये से बढ़ाकर 75 लाख रुपये और 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दी गई है।

राष्ट्रमंडल खेलों और पैरा खिलाड़ियों के राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने वाले खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि 14 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दी गई है। इसी तरह रजत जीतने वालों को अब 10 लाख रुपये की बजाए 40 लाख रुपये, जबकि कांस्य पदक विजेताओं को छह लाख रुपये की बजाए 30 लाख रुपये दिए जाएंगे।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, 'पिछले तीन-चार साल में दिल्ली के खिलाड़ियों ने कई खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किए हैं। उन्होंने हाल में हुए राष्ट्रमंडल खेलों और अलग अलग राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में असाधारण प्रदर्शन किया है।'

टॅग्स :एशियन गेम्सदिल्ली सरकारअरविन्द केजरीवालगोल्ड मेडल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!