लाइव न्यूज़ :

शतरंज खिलाड़ी तानिया सचदेव से मिले दिल्ली के मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: October 19, 2021 20:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को विश्व शतरंज चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता तानिया सचदेव से मुलाकात की और कहा कि उनकी सरकार यह सुनिश्चित करने की दिशा में काम करेगी कि शतरंज फिर से लोगों के बीच लोकप्रियता हासिल करे।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘आपने और आपकी टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया है। हमें राज्य के प्रत्येक घर में शतरंज की पहुंच बनाने और खेल की प्रसिद्धि को वापस पाने के लिए मिलकर काम करना होगा। इसके लिये जो भी सहायता की जरूरत पड़ेगी, दिल्ली सरकार उसे मुहैया कराएगी।’’

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाली और अर्जुन पुरस्कार विजेता तानिया ने कहा कि उन्हें दिल्ली सरकार की पहल में मदद करने में खुशी होगी।

तानिया हाल में स्पेन में संपन्न हुई विश्व महिला टीम शतरंज चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!