लाइव न्यूज़ :

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2021 के बाकी सत्र के लिए पंत को कप्तान बरकरार रखा

By भाषा | Updated: September 16, 2021 18:40 IST

Open in App

दुबई, 16 सितंबर दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार को घोषणा की कि आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 19 सितंबर से बहाल हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी बचे मैचों में टीम के कप्तान बरकरार रहेंगे।

जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में कोविड-19 संक्रमण के कई मामले आने के कारण आईपीएल सत्र को निलंबित किए जाने से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने पंत की अगुआई में शानदार प्रदर्शन किया था जिससे उन्हें कप्तान बरकरार रखे जाने की पूरी उम्मीद थी। दिल्ली की टीम ने हालांकि पिछले साल पहली बार श्रेयस अय्यर की कप्तानी में आईपीएल फाइनल में जगह बनाई थी।

अय्यर के चोटिल होने के कारण पंत को दिल्ली की कप्तानी सौंपी गई थी और उनकी अगुआई में दिल्ली की टीम ने लीग के निलंबित होने से पहले छह मैच जीते और 12 अंक के साथ शीर्ष पर चल रही है।

फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ‘‘जेएसडब्ल्यू-जीएमआर के सह स्वामित्व वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम आज घोषणा करती है कि ऋषभ पंत आईपीएल 2021 के बाकी सत्र में टीम के कप्तान के रूप में बरकरार रहेंगे।’’

इससे पहले पीटीआई ने तीन सितंबर को खबर दी थी कि पंत को कप्तान के रूप में बरकरार रखा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!