लाइव न्यूज़ :

गत चैम्पियन सिटसिपास ओपन 13 से बाहर, मेदवेदेव अगले दौर में

By भाषा | Updated: March 13, 2021 10:46 IST

Open in App

मार्सेली, 13 मार्च (एपी) यूनान के स्टेफानोस सिटसिपास का लगातार तीसरा ओपन 13 टेनिस खिताब जीतने का सपना टूट गया और वह क्वार्टर फाइनल में युगल विशेषज्ञ पियरे हुगुएस हरबर्ट से 6 . 7, 6 . 4, 6 . 2 से हार गए ।

हरबर्ट ने युगल में कैरियर ग्रैंडस्लैम जीता है लेकिन एकल रैंकिंग में वह 93वें स्थान पर हैं ।वहीं आस्ट्रेलियाई ओपन सेमीफाइनल तक पहुंचे सिटसिपास पांचवें स्थान पर हैं ।

हरबर्ट का सामना सेमीफाइनल में फ्रांस के ही चौथी वरीयता प्राप्त उगो हुम्बर्ट से होगा जिन्होंने आर्थर रिंडरनेच को 4 . 6, 7 . 5, 7 . 6 से मात दी ।

इससे पहले दूसरी वरीयता प्राप्त रूस के दानिल मेदवेदेव ने पांचवीं वरीयता प्राप्त जानिक सिनेर को 6 . 2, 6 . 4 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई । मेइवेदेव का सामना क्वालीफायर मैथ्यू एबडेन से होगा जो टूर्नामेंट के 28 साल के इतिहास में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाले सबसे कम रैंकिंग वाले खिलाड़ी बन गए ।

दुनिया के 287वें नंबर के खिलाड़ी ने रूस के कारेन खाचानोव को 4 . 6, 6 . 4, 6 . 2 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!