लाइव न्यूज़ :

मौजूदा चैंपियन पी वी सिंधू फिर हारीं, बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल में खिताब की दौड़ से लगभग बाहर

By भाषा | Updated: December 12, 2019 20:35 IST

सिंधू ने पहला गेम जीता लेकिन इसके बाद वह लय बरकरार रखने में नाकाम रही और 22-20, 16-21, 12-21 से हार गयी। सत्र के इस आखिरी टूर्नामेंट में यह उनकी लगातार दूसरी हार है। बुधवार को पहले मैच में जापान की अकीनी यामागुची के खिलाफ भी सिंधू ने एक गेम से बढ़त पर थी लेकिन वह उसका फायदा नहीं उठा पायी थी।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुवार को फिर से उसकी पुनरावृत्ति देखने को मिली और एक घंटे 12 मिनट तक चले मैच में उन्हें हार झेलनी पड़ी।इससे सिंधू नाकआउट की दौड़ से लगभग बाहर हो गयी है।

मौजूदा चैंपियन पी वी सिंधू गुरुवार को यहां चीन की येन युफेई के हाथों हार के साथ बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल में खिताब की दौड़ से लगभग बाहर हो गयी।

सिंधू ने पहला गेम जीता लेकिन इसके बाद वह लय बरकरार रखने में नाकाम रही और 22-20, 16-21, 12-21 से हार गयी। सत्र के इस आखिरी टूर्नामेंट में यह उनकी लगातार दूसरी हार है। बुधवार को पहले मैच में जापान की अकीनी यामागुची के खिलाफ भी सिंधू ने एक गेम से बढ़त पर थी लेकिन वह उसका फायदा नहीं उठा पायी थी।

गुरुवार को फिर से उसकी पुनरावृत्ति देखने को मिली और एक घंटे 12 मिनट तक चले मैच में उन्हें हार झेलनी पड़ी। इससे सिंधू नाकआउट की दौड़ से लगभग बाहर हो गयी है। सिंधू पहले गेम में 17-20 से पीछे चल रही थी लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करके लगातार पांच अंक बनाकर यह गेम अपने नाम किया।

चीनी खिलाड़ी ने हालांकि दूसरे गेम में शुरू से बढ़त बनाये रखी और मैच बराबरी पर ला दिया। आल इंग्लैंड चैंपियनशिप सहित छह फाइनल में जीत दर्ज करने वाली चेन युफेई ने निर्णायक गेम में भी अपनी लय जारी रखी और यह गेम और मैच अपनी झोली में डाला। 

टॅग्स :बैडमिंटनपी वी सिंधुऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिपइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!