लाइव न्यूज़ :

दीपिका कुमारी तीरंदाजी के क्वार्टर फाइनल में

By भाषा | Updated: July 30, 2021 08:21 IST

Open in App

तोक्यो, 30 जुलाई दुनिया की नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी ने पूर्व विश्व चैम्पियन रूसी ओलंपिक समिति की सेनिया पेरोवा को रोमांचक शूट आफ में हराकर तोक्यो ओलंपिक महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

पांच सेटों के बाद स्कोर 5 . 5 से बराबरी पर था । दीपिका ने दबाव का बखूबी सामना करते हुए शूटआफ में परफेक्ट 10 स्कोर किया और रियो ओलंपिक की टीम रजत पदक विजेता को हराया ।

एक तीर के शूटआफ में शुरूआत करते हुए रूसी तीरंदाज दबाव में आ गई और सात ही स्कोर कर सकी जबकि दीपिका ने दस स्कोर करके मुकाबला 6 . 5 से जीता । दीपिका की 2017 विश्व चैम्पियन के खिलाफ तीन मैचों में यह पहली जीत है ।

तीसरी बार ओलंपिक खेल रही दीपिका ओलंपिक तीरंदाजी स्पर्धा के अंतिम आठ में पहुंचने वाली पहली भारतीय तीरंदाज बन गई ।

क्वार्टर फाइनल में दीपिका का सामना कोरिया की अन सान से होगा जिसने एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जापान की रेन हायाकावा को 6 . 4 से हराया ।

रैंकिंग दौर में कोरिया की सान ने 25 साल पुराना ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़कर आखिरी तीन तीर पर परफेक्ट 10 स्कोर किया था ।

दीपिका और अन सान का सामना इसी जगह पर तोक्यो 2020 टेस्ट टूर्नामेंट में 2019 में हुआ था लेकिन भारतीय खिलाड़ी को पराजय का सामना करना पड़ा था।

दीपिका ने कहा ,‘‘ अब आगे और कठिन होता जायेगा । मुझे बेहतर प्रदर्शन करना होगा । उम्मीद है कि ऐसा कर सकूंगा । नर्वस होने पर जीत नहीं पाऊंगी । ’’

सेनिया के खिलाफ 4 . 2 और 5 . 3 से बढत बनाने के बावजूद मुकाबला शूटआफ तक जाने के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ मैं नर्वस हूं । मैने शुरूआत अच्छी की लेकिन ओलंपिक का दबाव होता है । ’’

दीपिका ने शानदार शुरूआत करके 2 . 0 से बढत बना ली थी और दूसरे तीर पर परफेक्ट स्कोर किया जबकि रूसी खिलाड़ी सात ही स्कोर कर सकी ।

दूसरे सेट में 19 . 17 की बढत लेने के बाद दीपिका को नौ की जरूरत थी जिससे उनकी बढत 4 . 0 हो जाती लेकिन उन्होंने सात स्कोर किया जबकि रूसी खिलाड़ी ने 10 अंक लेकर स्कोर 2 . 2 कर दिया । चौथे सेट में दीपिका एक भी 10 नहीं लगा सकी जिससे मुकाबला पांचवें सेट तक खिंचा ।

दीपिका ने पांचवें सेट में 5 . 3 की बढत बना ली थी लेकिन फिर दबाव उन पर हावी हो गया और उन्होंने सेट गंवा दिया जिससे मुकाबला शूटआफ तक चला गया । शूटआफ में पेरोवा ने सात का स्कोर किया जबकि दीपिका ने परफेक्ट 10 लगाया ।

दीपिका के पति अतनु दास शनिवार को अंतिम 16 के मैच में जापान के ताकाहारू फुरूकावा से खेलेंगे जो 2012 ओलंपिक में रजत पदक और यहां टीम कांस्य जीत चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!