लाइव न्यूज़ :

दीपक कुमार स्ट्रांजा मेमोरियल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में, मुकाबला विश्व चैम्पियन से

By भाषा | Updated: February 26, 2021 11:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 फरवरी एशियाई रजत पदक विजेता दीपक कुमार (52 किलो) ने आसान जीत के साथ बुल्गारिया में चल रहे 72वें स्ट्रांजा मेमोरियल मुक्केबाजी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उनका सामना ओलंपिक और विश्व चैम्पियन शखोबिदिन जोइरोव से होगा ।

दीपक ने बुल्गारिया के दारिस्लाव वासिलेव को 5 . 0 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया ।

वहीं एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता जोइरोव ने अमेरिका के एंथोनी हेरेरा को 5 . 0 से हराया ।

पूर्व युवा विश्व चैम्पियन ज्योति गूलिया (51 किलो) और भाग्यवती कचारी (75 किलो) हालांकि महिला वर्ग में हारकर बाहर हो गई।

महिला वर्ग में भारत की चुनौती बिना किसी पदक के खत्म हो गई ।

पुरूष वर्ग में मनजीत सिंह (प्लस 91 किलो) भी हारकर बाहर हो गए ।

दो बार की विश्व चैम्पियन नाजिम काइजेबे को क्वार्टर फाइनल में हराने वाली गूलिया को रोमानिया की लाकरामियाआरा पेरिजोच ने 5 . 0 से हराया । कचारी भी इसी अंतर से अमेरिका की नाओमी ग्राहम से हार गई। मनजीत को आर्मेनिया के गुरजेन होवहानिस्यान ने मात दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!