लाइव न्यूज़ :

भारत के दीपक कुमार निशानेबाजी विश्व कप में हारे, ओलंपिक कोटा हासिल करने से चूके

By भाषा | Updated: August 31, 2019 02:56 IST

फाइनल में दीपक ने 9.7 और 9.2 का खराब निशाना लगाया और फिर लगातार 12 बार 10 से ज्यादा अंक के निशाने लगाने के बाद भी वह आगे नहीं बढ़ पाए और बाहर हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देभारत के दीपक कुमार निशानेबाजी विश्व कप के पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में ओलंपिक कोटे से चूक गए। दीपक ने 627.9 अंक के साथ आठवें स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई किया।

रियो डी जिनेरियो, 31 अगस्त। भारत के दीपक कुमार शुक्रवार को निशानेबाजी विश्व कप के पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में खराब शुरुआत के बाद सातवें स्थान पर रहने के कारण ओलंपिक कोटे से चूक गए। दीपक ने 627.9 अंक के साथ आठवें स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई किया।

फाइनल के लिए क्वालिफाइ करने वाले आठ में से पांच खिलाड़ी कोटा नहीं हासिल कर सके और टोक्यो ओलंपिक के लिए उपलब्ध दो कोटा में एक हासिल करने के लिए दीपक को ऑस्ट्रेलिया के डेन सैम्पसन या स्लोवाकिया के पैट्रिक जानी में से किसी एक से आगे रहना था।

फाइनल में उन्होंने 9.7 और 9.2 का खराब निशाना लगाया और फिर लगातार 12 बार 10 से ज्यादा अंक के निशाने लगाने के बाद भी वह आगे नहीं बढ़ पाए और बाहर हो गए। जानी ने तीसरे और सैम्पसन चौथे स्थान पर रहते हुए कोटा हासिल किया। चीन के यू हॉनन ने 252.8 की शानदार स्कोर के साथ सीनियर और जूनियर विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।

क्रोएशिया के पीटर गोर्सा ने रजत पदक हासिल किया। उन्होंने गुरुवार को पुरुषों की राइफल 3 पोजीशन में स्वर्ण जीता था। युवा निशानेबाज हर्ष वर्धन 627.7 के स्कोर के साथ नौवें स्थान पर रहे जबकि पदार्पण कर रहे किरण अंकुश जाधव 627.5 अंक के साथ 88 खिलाड़ियों में 11वें स्थान पर रहे। अभी पांच मुकाबलों के फाइनल खेले जाने है और भारत दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य के साथ पदक तालिका में सबसे ऊपर है।

टॅग्स :निशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!