लाइव न्यूज़ :

डेविस कप फाइनल्स 11 दिन तक चलेगा, तीन शहरों में हो सकता है आयोजन

By भाषा | Updated: January 18, 2021 20:23 IST

Open in App

लंदन, 18 जनवरी (एपी) अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने 2021 में डेविस कप फाइनल्स को सात के बजाय 11 दिन तक आयोजित करने का फैसला किया है और वह केवल मैड्रिड के बजाय यूरोप के तीन शहरों में इसका आयोजन करने पर विचार कर रहा है।

आईटीएफ ने सोमवार को घोषणा की कि इस अंतरराष्ट्रीय पुरुष टेनिस टीम प्रतियोगिता का आयोजन 25 नवंबर से पांच दिसंबर तक किया जाएगा जिसमें 18 देश भाग लेंगे। इन देशों को छह – छह टीमों के तीन ग्रुप में बांटा जाएगा।

फाइनल्स में जगह बनाने वाले देशों की संख्या में 2022 में कटौती करके 16 कर दी जाएगी।

तीन शहरों को मेजबानी सौंपने के प्रस्तावित प्रारूप के अनुसार दो नये शहरों में से प्रत्येक शहर ग्रुप चरण के दो तथा एक क्वार्टर फाइनल मुकाबले की मेजबानी करेगा। मैड्रिड में ग्रुप चरण के दो मुकाबलों के अलावा दो क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल होगा।

मेजबान शहरों के लिये खुली निविदा प्रक्रिया अपनायी जाएगी।

कोविड-19 महामारी के कारण 2020 में मैड्रिड में होने वाले डेविस कप फाइनल्स को रद्द कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!