लाइव न्यूज़ :

दारिया कासत्किना ने महिल टेनिस के नये सत्र का पहला मुकाबला जीता

By भाषा | Updated: January 6, 2021 18:31 IST

Open in App

अबुधाबी, छह जनवरी (एपी) दारिया कासत्किना और मारिया सक्कारी ने बुधवार को अबुधाबी ओपन के साथ शुरु हुए महिला टेनिस के नये सत्र का आगाज जीत के साथ किया।

डब्ल्यूटीए ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारी के लिए खिलाड़ियों को अधिक समय देने के मकसद से पिछले महीने अबुधाबी टूर्नामेंट कराने का फैसला कया था। कोरोना वायरस के कारण साल के पहले ग्रैंडस्लैम को जनवरी से मध्य फरवरी के लिए स्थगित कर दिया गया है। मेलबर्न से बाहर खिलाड़ियों के लिए यह इकलौता वार्मअप टूर्नामेंट है।

इस टूर्नामेंट के बाद खिलाड़ी अबुधाबी से चार्टर्ड विमान से ऑस्ट्रेलिया या फिर दुबई के लिए रवाना होंगे। दुबई में ऑस्ट्रेलियाई ओपन का क्वालीफाइंग टूर्नामेंट खेला जाएगा।

रूस की कासत्किना ने नये सत्र के पहले मैच में वांग कियांग को 6-2, 3-6, 6-2 से शिकस्त दी।

सक्कारी ने अनास्तासिया पोटापोवा को 6-4, 6-2 से शिकस्त दी।

अन्य मुकाबलों में वेरोनिका कुडेरमेतोवा ने 10वीं वरीयता प्राप्त अनेट्ट कोंतावेइट को 7-5, 6-1 जबकि युलिया पुटिनत्सेवा ने मार्टिना ट्रेविसान को 6-3, 6-3 से शिकस्त दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!