लाइव न्यूज़ :

CWG 2022: भारत को दूसरा स्वर्ण, वेटलिफ्टर जेरेमी ने 67 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 31, 2022 16:42 IST

CWG 2022: युवा भारोत्तोलक जेरेमी लालरिननुंगा ने रिकॉर्ड कुल 300 किग्रा वजन उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए दूसरा स्वर्ण पदक जीत लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देजेरेमी लालरिननुंगा ने पहले स्नैच प्रयास में 136 किग्रा सफलतापूर्वक उठाया।दूसरे स्नैच प्रयास में 140 किग्रा भार उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड बनाया।जेरेमी लालरिननुंगा ने रविवार को फाइनल में रिकॉर्ड तोड़ 300 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

CWG 2022: भारतीय भारोत्तोलक जेरेमी लालरिननुंगा ने पुरुषों के 67 किग्रा भारोत्तोलन फाइनल में स्वर्ण पदक जीत लिया है। बर्मिंघम में भारत के लिए दूसरा स्वर्ण है। मीराबाई चानू ने पहला गोल्ड मेडल जीता था। भारत अब तक 5 पदक जीत चुका है। जेरेमी ने 300 किलो का भार उठाया।

जेरेमी लालरिननुंगा ने रविवार को फाइनल में रिकॉर्ड तोड़ 300 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने स्नैच कैटेगरी में रिकॉर्ड तोड़ 140 किग्रा और क्लीन एंड जर्क कैटेगरी में 160 किग्रा की लिफ्ट हासिल की थी, जो कॉमनवेल्थ गेम्स में एक रिकॉर्ड है।

जेरेमी लालरिननुंगा ने लीडरबोर्ड के शीर्ष पर जाने के अपने पहले स्नैच प्रयास में 136 किग्रा सफलतापूर्वक उठाया। लालरिननुंगा ने अपने दूसरे स्नैच प्रयास में 140 किग्रा भार उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने अपने अंतिम प्रयास में 143 किग्रा भार उठाकर इस रिकॉर्ड को बेहतर करने की कोशिश की लेकिन ऐसा करने में असफल रहे।

उन्होंने एक नया CWG रिकॉर्ड बनाया और 294 किग्रा की संयुक्त लिफ्ट के साथ समग्र प्रतियोगिता में खुद को अग्रणी बना लिया। राष्ट्रमंडल खेलों का एक और नया कीर्तिमान स्थापित किया था। जेरेमी ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत की तालिका में पांचवां पदक जोड़ा। 

युवा ओलंपिक 2018 चैंपियन जेरेमी ने पुरुष 67 किग्रा वर्ग में दबदबा बनाते हुए कुल 300 किग्रा (140 किग्रा और 160 किग्रा) वजन उठाया। उन्होंने समोआ के वेइपावा नीवो इयोन 293 किग्रा (127 किग्रा और 166 किग्रा) और नाइजीरिया के इडिडियोंग जोसेफ उमोआफिया 290 किग्रा (130 किग्रा और 160 किग्रा) को पछाड़ा जिन्हें क्रमश: रजत और कांस्य पदक मिला।

आइजोल के 19 साल के जेरेमी ने खेलों का स्नैच (140 किग्रा) और कुल भार (300 किग्रा) का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस दौरान वह चोटिल होने से भी बचे क्योंकि क्लीन एवं जर्क के प्रयास के दौरान दो बार वह काफी दर्द में दिखे। जेरेमी ने स्नैच में अपने दूसरे प्रयास में 140 किग्रा वजन उठाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इडिडियोंग पर 10 किग्रा की बड़ी बढ़त बनाई।

उन्होंने 136 किग्रा के प्रयास के साथ शुरुआत की थी। जेरेमी ने अंतिम प्रयास में 143 किग्रा वजन उठाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। क्लीन एवं जर्क में 2021 राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में विजेता जेरेमी ने 154 किग्रा वजन उठाकर शुरुआत की और अपने दूसरे प्रयास में 160 किग्रा वजन उठाया। वह अपने अंतिम प्रयास में 165 किग्रा वजन नहीं उठा सके। भारत का भारोत्तोलन में यह पांचवां पदक है।

इससे पहले मीराबाई चानू (स्वर्ण), संकेत सरगर (रजत), बिंदियारानी देवी (रजत) और गुरुराज पुजारी (कांस्य) ने शनिवार को पदक जीते। राष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाज लालनेहतलुआंगा के बेटे जेरेमी ने मुक्केबाजी में भी हाथ आजमाए थे लेकिन भारोत्तोलन से जुड़ गए क्योंकि इसमें सफल होने के लिए सिर्फ ताकत की जरूरत थी जिससे वह इसके प्रति आकर्षित हुए। 

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सब्रिटेनमीराबाई चानू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!