लाइव न्यूज़ :

Cristiano Ronaldo: रोनाल्डो ने करियर की 63वीं हैट्रिक बनाई, अल-नासर ने अल फतेह को 5-0 से हराया, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 26, 2023 15:12 IST

Cristiano Ronaldo: फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम से वाकिफ होंगे। महानता का शब्द कद के सामने छोटा पड़ जाता है। रोनाल्डो ने सऊदी प्रो लीग में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा।

Open in App
ठळक मुद्देपुर्तगाली लीजेंड ने अल-नासर की अल-फतेह पर शानदार जीत में अपनी हैट्रिक बनाई। मैच के बाद रोनाल्डो हैट्रिक बॉल अपने साथ ले गए।सबसे ज्यादा हैट्रिक बनाने के मामले में रोनाल्डो दूसरे स्थान पर हैं।

Cristiano Ronaldo: खेलों की दुनिया में थोड़ा सा भी दखल रखने वाले लोग पुर्तगाल के फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम से वाकिफ होंगे। महानता का शब्द उनके कद के सामने छोटा पड़ जाता है। रोनाल्डो ने सऊदी प्रो लीग में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा।

पुर्तगाली लीजेंड ने अल-नासर की अल-फतेह पर शानदार जीत में अपनी हैट्रिक बनाई। रोनाल्डो की करियर की 63वीं हैट्रिक और सादियो माने के दो गोल की मदद से अल-नासर ने शुक्रवार को अल फतेह पर 5-0 से आसान जीत दर्ज की। गौरतलब है कि मैच के बाद रोनाल्डो हैट्रिक बॉल अपने साथ ले गए।

फुटबॉल के इतिहास में किसी खिलाड़ी द्वारा करियर में सबसे ज्यादा हैट्रिक बनाने के मामले में रोनाल्डो दूसरे स्थान पर हैं। वह केवल दिग्गज पेले से पीछे हैं, जिनके नाम 92 हैट्रिक हैं। 2016 यूरो कप चैंपियन खिलाड़ियों में अग्रणी गोल-स्कोरर है और उसके फुटबॉल प्रतिद्वंद्वी लियोनेल मेस्सी 57 हैट्रिक के साथ उसके पीछे खड़े हैं।

यह अल-अलामी (अल नासर) की सीज़न की पहली जीत थी, क्योंकि इससे पहले उन्हें दो हार का सामना करना पड़ा था। वे 2023 में 18-टीम ग्रुप चरण में 10वें स्थान पर हैं। रोनाल्डो के क्लब को अल एत्तिफ़ाक और अल तावौन के हाथों क्रमशः 1-2 और 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। मंगलवार, 29 अगस्त को अपने अगले ग्रुप गेम में उनका सामना अल शबाब से होगा।

पांच बार बलोन डिओर जीत चुके रोनाल्डो अब तक रियाल मैड्रिड, युवेंटस और मैनचेस्टर युनाइटेड के लिये खेल चुके हैं। उन्होंने अल नासर क्लब के साथ विश्व कप के बाद जून 2025 तक का करार किया। विश्व कप में रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम क्वार्टर फाइनल में मोरक्को से हार गई थी। उन्हें नॉकआउट चरण के मैच में बेंच पर भी बैठना पड़ा।

टॅग्स :क्रिस्टियानो रोनाल्डोसऊदी अरबलियोनेल मेसीUAE
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

विश्वकुवैत में बिजली और जल शोधन संयंत्र पर ईरान का हमला, भारतीय नागरिक की मौत

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!