लाइव न्यूज़ :

कलाई की चोट के कारण क्रॉली भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट से बाहर

By भाषा | Updated: February 4, 2021 15:47 IST

Open in App

चेन्नई, चार फरवरी इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जाक क्रॉली कलाई की चोट के कारण भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए।

बुधवार को अपना 23वां जन्मदिन मनाने वाले क्रॉली को उसी दिन चेपक स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम में संगमरमर के फर्श पर फिसल जाने के कारण चोट लगी थी ।

ईसीबी ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ पिछली रात के स्कैन के नतीजे मिलने के बाद जाक क्रॉली को पहले दो टेस्ट से बाहर कर दिया गया है ।’’

इसमें कहा गया,‘‘स्कैन से इसकी पुष्टि हो गई कि उनकी कलाई के जोड़ में चोट है और इंग्लैंड की मेडिकल टीम अगले कुछ सप्ताह इस पर नजर रखेगी ।’’

पहला टेस्ट शुक्रवार से शुरू होगा ।

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कहा कि क्रॉली की चोट निराशाजनक है । उन्होंने मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ यह निराशाजनक है , खासकर जिस तरह से यह चोट लगी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ अब हमें टीम संयोजन के लिये भी नये सिरे से सोचना होगा । हमारे पास कुछ शानदार खिलाड़ी हैं और तमाम चीजों को ध्यान में रखकर ही अंतिम एकादश का चयन किया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजम्मू-श्रीनगर के बीच डायरेक्ट वंदे भारत ट्रेन 30 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद, सभी तैयारियां पूरी

विश्वट्रंप के युद्धविराम ऐलान के चंद घंटों बाद ईरान का पलटवार, होर्मुज में कंटेनर जहाज पर की गोलीबारी

क्राइम अलर्टआंखों पर पट्टी बांधकर पहले किया प्रपोज, जिंदा जलाकर बनाई वीडियो, बेंगलुरु मर्डर केस में आरोपी महिला का चौंकाने वाला खुलासा

भारतदिल्ली के स्कूलों में बदले नियम, हीटवेव के चलते बाहर नहीं होगी मॉर्निंग असेंबली, नई गाइडलाइन्स जारी

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!