लाइव न्यूज़ :

सीपीएल : जमैका और त्रिनबागो की पहली जीत

By भाषा | Updated: August 28, 2021 13:36 IST

Open in App

आंद्र्रे रसेल के रिकॉर्ड 14 गेंद में नाबाद 50 रन की मदद से जमैका टाल्लावास ने हीरो कैरेबियाई प्रीमियर लीग में सेंट लूसिया किंग्स को 120 रन से हरा दिया । सीपीएल के इतिहास में रनों के अंतर से यह सबसे बड़ी जीत है । जमैका ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 255 रन बनाये । जवाब में किंग्स की टीम 135 रन पर आउट हो गई । जमैका के लिये केन्नार लुईस ने 22 गेंद में पांच छक्कों की मदद से 48 रन बनाये । चाडविक वाल्टन ने 47 , हैदर अली ने 45 और रोवमैन पावेल ने 38 रन का योगदान दिया । रसेल ने अपनी नाबाद पारी में छह छक्के और तीन चौके लगाये । जवाब में किंग्स के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे और एक समय पर उसका स्कोर छह विकेट पर 56 रन हो गया था । टिम डेविड ने 28 गेंद में 56 रन बनाये । एक अन्य मैच में गत चैम्पियन त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने बारबाडोास रॉयल्स को छह विकेट से मात दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलकनकशन से वापसी करते हुए मैदान पर उतरने को बेताब हैं डुप्लेसिस

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!