लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: मैरी कॉम ने तोड़ा क्वॉरंटाइन प्रोटोकॉल, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यक्रम में लिया था हिस्सा, कई सांसद भी थे मौजूद

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: March 21, 2020 15:52 IST

Mary Kom:स्टार बॉक्सर मैरी कॉम पर जॉर्डन में एक प्रतियोगिता से वापस लौटने के बाद 14 दिन के आवश्यक क्वॉरंटाइन का उल्लंघन करने का मामला सामने आया है

Open in App
ठळक मुद्देमैरी कॉम 13 मार्च को जॉर्डन से भारत लौटीं थीं, पर तोड़ा सेल्फ आइसोलेशन का प्रोटोकॉलमैरी कॉम ने 18 मार्च को राष्ट्रपति द्वारा दिए गए ब्रेकफास्ट में लिया हिस्सा

कोरोना वायरस के बढ़ते हुए खतरे के बीच सामने आया है कि स्टार बॉक्सर और राज्यसभा सांसद मैरी कॉम ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और दुनिया भर की सरकारों द्वारा बनाए गए 14 दिन के क्वॉरंटाइन प्रोटोकाल को तोड़ते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की।  

आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, मैरी कॉम जॉर्डन के अम्मान में हुई एशिया-ओसेनिया ओलंपिक क्वॉलिफायर्स में हिस्सा लेने के बाद 13 मार्च को स्वदेश लौटी थीं और कोरोना वायरस के बढ़ते हुए प्रकोप के चलते उन्हें आवश्यक 14 दिनों के सेल्फ आइसोलेशन में रहना था। 

मैरी कॉम ने लिया जॉर्डन से लौटने के बाद राष्ट्रपति भवन के कार्यक्रम में हिस्सा

हालांकि उन्होंने 18 मार्च को उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा राष्ट्रपति भवन में दिए गए ब्रेकफास्ट में हिस्सा लिया था। 

राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल द्वारा शेयर की गईं तस्वीरों में मैरी कॉम अन्य सांसदों के साथ नजर आ रही हैं। 

उसी दिन अब कोरोना से संक्रमित हो चुकी सिंगर कनिका कपूर से एक पार्टी में मिलने वाले बीजेपी सांसद दुष्यंत सिंह भी राष्ट्रपति भवन में मौजूद थे। सिंह अब सेल्फ क्वॉरंटाइन में हैं। 

बॉक्सिंग कोच सैंटियागो नीव ने कहा कि जॉर्डन गए भारतीय बॉक्सिंग दल के सभी सदस्य 14 दिनों के क्वॉरंटाइन में हैं। 

नीव ने कहा, 'हमने 10 दिनों के आराम के बारे में सोचा था लेकिन अब यह 14 दिन का हो गया। इसलिए 10 दिन बाद मैं ट्रेनिंग प्रोग्राम बनाऊंगा और उन्हें भेजूंगा। इस अवधि के बाद वह, अगर स्थिति दो सप्ताह में नहीं बदलती है तो हम इसी तरह अपना अभ्यास जारी रखेंगे।'

मैरी कॉम ने खुद स्वीकार किया है कि उन्होंने राष्ट्रपति भवन में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। उन्होंने कहा, 'जॉर्डन से आने के बाद से ही मैं घर पर हूं। मैं इस दौरान केवल राष्ट्रपति का कार्यक्रम में शामिल हुई और दुष्यंत सिंह ने ना तो मिली और ना ही हाथ मिलाया। जॉर्डन के बाद मेरा क्वॉराइंटन खत्म हो गया है लेकिन मैं अगले 3-4 दिनों तक घर पर रहूंगी।'

वहीं उस पार्टी में दुष्यंत सिंह से मिलने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी अपना कोरोना वायरस टेस्ट करा सकते हैं।

टॅग्स :मैरी कॉमकोरोना वायरसरामनाथ कोविंदकनिका कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर स्टेज पर कर रही थीं परफॉर्म, सिरफिरे फैन ने की बदतमीजी, सिक्योरिटी ने खदेड़ा

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!